- Hindi News »
- Bihar »
- Nitish Kumar Hijab Row Doctor Nusrat Parveen Leaves Bihar Refuses Job Media Banned
‘CM का इरादा जो भी हो, मुझे तकलीफ हुई’: हिजाब वाली डॉक्टर ने छोड़ा बिहार, ठुकराई सरकारी नौकरी
Bihar के CM नीतीश कुमार के एक कार्यक्रम में डॉक्टर नुसरत परवीन, जिनका हिजाब सीएम ने मंच पर हटवाया था, अब वह वापस नौकरी ज्वॉइन करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही हैं। उन्होंने राज्य छोड़ दिया है।
- Written By: सौरभ शर्मा

हिजाब वाली डॉक्टर ने छोड़ा बिहार, ठुकराई सरकारी नौकरी (फोटो- सोशल मीडिया)
Nitish Kumar Hijab Controversy Dr Nusrat Parveen Leave Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक कार्यक्रम में हुई घटना ने एक होनहार डॉक्टर का दिल इस कदर तोड़ दिया है कि उसने अब राज्य ही छोड़ दिया है। डॉक्टर नुसरत परवीन, जिनका हिजाब सीएम नीतीश कुमार ने मंच पर हटवाया था, अब वापस नौकरी ज्वॉइन करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही हैं। वह पटना छोड़कर कोलकाता अपने परिवार के पास चली गई हैं। उनका कहना है कि उस वक्त वहां मौजूद लोग हंस रहे थे, जिससे उन्हें गहरा धक्का लगा है और वह एक लड़की होने के नाते काफी अपमानित महसूस कर रही हैं।
घटना 15 दिसंबर की है, जिसके ठीक अगले दिन नुसरत ने अपने भाई को फोन कर रोते हुए सारी बात बताई और कोलकाता लौट गईं। उन्हें 20 दिसंबर को बिहार सरकार की नौकरी ज्वॉइन करनी थी, लेकिन अब उन्होंने मना कर दिया है। हालांकि, उनका परिवार उन्हें लगातार समझा रहा है कि गलती किसी और की थी, तो वह अपनी मेहनत की नौकरी क्यों छोड़ें। परिवार चाहता है कि वह इस सदमे से बाहर आएं और पटना वापस चलें, लेकिन नुसरत अभी मानसिक रूप से इसके लिए तैयार नहीं हैं और गहरे सदमे में हैं।
बचपन से पहना हिजाब, अब लोगों की हंसी ने तोड़ा हौसला
नुसरत का कहना है कि उन्होंने स्कूल से लेकर कॉलेज तक हमेशा हिजाब पहनकर पढ़ाई की। घर हो या मॉल, वह हर जगह हिजाब में गईं और कभी उन्हें ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा। वह कहती हैं कि सीएम ने जो किया, हो सकता है वह जानबूझकर न किया हो, लेकिन वहां मौजूद लोगों के हंसने से उन्हें बहुत बुरा लगा। उनके माता-पिता ने समाज के तानों की परवाह न करते हुए उन्हें पढ़ाया था, ताकि वह परिवार का सहारा बन सकें। अब वह उस दिन को याद कर सहम जाती हैं और उनके अंदर वापस जाने की हिम्मत नहीं बची है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर; बीजेपी नेता के भांजे का हत्यारा सोनू यादव ढेर, मामूली विवाद में की थी हत्या
इल्हान उमर ने अपने भाई से की शादी? डोनाल्ड ट्रंप के दावों से मचा बवाल, जानें निकाह को लेकर क्या कहता है इस्लाम
1 लाख में मैं भी ट्रोल करवा सकता हूँ, ट्रोलर्स पर भड़के बच्चू कडू, कैमरे के सामने खोया आपा, दे डालीं गालियां
नीतीश कुमार का बदला पता: 20 साल बाद छोड़ा ‘एक अणे मार्ग’, अब लालू-राबड़ी के पड़ोसी बने पूर्व मुख्यमंत्री
यह भी पढ़ें: परिवार से लड़कर विदेश भागे राहुल गांधी? कांग्रेस में फिर अंतर्कलह! बहन प्रियंका से विवाद का दावा
विवाद के बाद अब नीतीश के कार्यक्रमों से मीडिया दूर
दूसरी तरफ, इस विवाद के तूल पकड़ने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रमों में मीडिया कवरेज पर सख्ती बढ़ा दी गई है। बुधवार को गयाजी में बिहार लोक प्रशासन और ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) की कार्यशाला में सीएम शामिल हुए, जहां मीडिया की एंट्री पूरी तरह बैन रही। यहां तक कि जेडीयू के पेज से भी इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नहीं किया गया। सीएम ने यहां संवाद वाटिका, नक्षत्र वन और स्पेस गैलरी जैसी कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया, लेकिन हिजाब विवाद के बाद से प्रशासन अब फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है।
Nitish kumar hijab row doctor nusrat parveen leaves bihar refuses job media banned
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता
May 03, 2026 | 09:13 AMMumbai HSC Result 2026: 90.08% छात्र-छात्राएं पास, लड़कियों ने फिर एक बार मारी छलांग
May 03, 2026 | 08:59 AMJyeshtha Month : ज्येष्ठ माह के पहले रविवार को कर लें ये काम, सूर्यदेव छप्पर फाड़ कर देंगे यश-वैभव!
May 03, 2026 | 08:57 AMनागपुर में सनसनी: नशे में धुत प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका की हत्या, पुलिस हिरासत में आरोपी
May 03, 2026 | 08:52 AMदिल्ली के शहादरा में बड़ा हादसा, घर में लगा AC फटा, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
May 03, 2026 | 08:46 AMUddhav Thackeray Slams Bachchu Kadu: महाराष्ट्र राजनीति गरमाई, बच्चू कडू को MLC टिकट पर उद्धव का तीखा हमला
May 03, 2026 | 08:45 AM3 मई और 3 दिग्गज मुख्यमंत्री! अशोक गहलोत, उमा भारती और रघुवर दास का जन्मदिन आज; समर्थकों से मांगा ये खास तोहफा
May 03, 2026 | 08:44 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














