Bihar Budget: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का आखिरी बजट, पिंक कलर में रंगी बिहार की महिलाएं; पिटारे में है बहुत कुछ खास
बिहार में सोमवार को उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3.17 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। डिप्टी सीए ने इस बजट का आकार पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 38,169 करोड़ अधिक बताया है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
कॉन्सेप्ट फोटो, डिजाइन - नवभारत
नवभारत डिजिटल डेस्क : बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में बिहार बिहार के चुनावी गलियारों में सियासी पारा उबाल मारने लगा है। इसी बीच आज यानी 03 मार्च को बिहार विधानसभा में बजट पेश किया जा रहा। बिहार का यह बजट इसलिए खास है, क्योंकि चुनाव से पहले यह बजट सीएम नीतीश सरकार के लिए आखिरी बजट है। तो आज के इस आर्टिकल में जानेंगे कि चुनाव से पहले बिहार के इस बजट में क्या कुछ साख रहा?
दरअसल, बिहार में नीतीश सरकार का विधानसभा चुनाव से पहले आज 3 मार्ज को आखिरी बजट पेश हुआ है। बिहार बजट को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है। विपक्ष लगातार हमलावर है। पर चुनाव से पहले नीतीश सरकार के पिटारा से बिहार और बिहारियों के लिए क्या कुछ निकला है। इसके लिए बने रहिए इस आर्टिकल को अंत तक।
बिहार चुनाव से पहले 3.17 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश
बिहार विधानसभा में सोमवार को उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3.17 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार के इस बजट का आकार पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 38,169 करोड़ रुपये अधिक बताया है।
सम्बंधित ख़बरें
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
31 हाईटेक बस डिपो, 200 करोड़ का बॉन्ड… बिहार कैबिनेट ने खोला विकास का पिटारा, 29 फैसलों पर लगाई मुहर
Son Kills Father: पिता से झगड़ा बना मौत की वजह, बेटे ने किया दिल दहला देने वाला कांड
भरत तिवारी के खिलाफ केस जुटा रही पुलिस, श्राद्धकर्म खत्म होते ही तेज की जांच, देश भर में शुरू हस्ताक्षर अभियान
नीतीश सरकार शुरू से ही महिवलाओं को सशक्त बनाने का किया है काम
सीएम नीतीश शुरू से ही बिहार की महिलाओं को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्म भूमिका निभाई है और मौजूदा समय में भी महिलाओं के लिए बिहार में कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। चुनाव से पहले नीतीश सरकार के इस आखिरी बजट में भी महिलाओं के लिए ध्यान रखा गया है और बिहार की महिलाओं को आगे लाने के लिए दिल खोलकर इस बजट में स्पेशल पैकेदज का अनाउंसमेंट किया गया है।
बिहार की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
महिलाओं को नीतीश सरकार की सौगात
नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए कई सौगात दिए। डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बजट पेश करते हुए उन योजनाओं का ऐलान किया, जो महिलाओं के लिए खास होने वाले हैं।
- पटना शहर में महिलाओं के लिए चलंत जिम खोला जाएगा।
- शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास खोले जाएंगे।
- शहर में पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे।
- प्रमुख शहरों में पिंक बस चलेगी। जिसमें चालक, कंडेक्टर और सवारी महिलाएं होंगी।
- बिहार की बसों में चालक और कंडक्टर के रूप में महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनर भी महिला ही होंगी।
- बिहार राज्य पथ परिवहन निगम से संचालक चालक, कंडक्टर और इको मेनटेनेंस स्टाफ के पद पर महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था होगी।
- महिला सिपाहिओं के लिए राज्य सरकार किराए पर घर लेकर महिलाओं को देगी।
- गरीब कन्याओं की शादी के लिए मंडप बनाया जाएगा।
