-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Nda Government Portfolio Puzzle Will Nitish Miss Home Ministry As Bjp Tightens Game
पहली बार नीतीश को नहीं मिलेगा गृह मंत्रालय? BJP ने फंसा दिया पेंच, NDA की बैठक से पहले गरमाई सियासत!
- Written By: अभिषेक सिंह
BJP-JDU Meeting: बिहार में सरकार गठन को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। विभागों के बंटवारे को लेकर गतिरोध पैदा हो गया है। सूत्र बता रहे हैं कि भाजपा बिहार में अपना गृह मंत्री चाहती है।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Bihar Politics: बिहार में सरकार गठन को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। विभागों के बंटवारे को लेकर गतिरोध पैदा हो गया है। सूत्र बता रहे हैं कि भाजपा बिहार में अपना गृह मंत्री चाहती है। हालांकि, पिछली बार की तरह जदयू भी गृह मंत्रालय छोड़ने को तैयार नहीं है। नीतीश कुमार शुरू से ही यह मंत्रालय संभाल रहे हैं। इस मुद्दे को सुलझाने के प्रयास जारी हैं।
सूत्रों के अनुसार, भाजपा एक छोटा शपथ ग्रहण समारोह भी चाहती है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हों। सूत्र यह भी संकेत दे रहे हैं कि बाकी मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाए। इस मामले पर अंतिम सहमति आज की बैठक के बाद ही पता चलेगी।
10वीं बार सीएम बनेंगे नीतीश कुमार
नई सरकार का शपथ ग्रहण 20 नवंबर को होना है। मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गया है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मंगलवार को नीतीश कुमार खुद शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने गांधी मैदान गए। यह 10वीं बार होगा जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सुंदरकांड पाठ बना सियासी मुद्दा, भाजपा बोली- आस्था नहीं, वोट की राजनीति कर रहे केजरीवाल
ठाणे: MBMC में 12 करोड़ के ठेके पर बवाल, बिना ई-टेंडर बीजेपी से जुड़ी कंपनी को मंजूरी का आरोप
दतिया उपचुनाव: भाजपा बोली- सब सामान्य तो कांग्रेस ने कहा- ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ की सच्चाई आई सामने
नागपुर: कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा का भाजपा पर वार-‘राम मंदिर दान घोटाले की हो सुप्रीम कोर्ट से जांच’
BJP-JDU ने नहीं चुना अपना नेता
गौरतलब है कि भाजपा ने अभी तक अपने विधायक दल के नेता का चयन नहीं किया है। इसी तरह, जदयू ने भी अभी तक अपने विधायक दल के नेता का चयन नहीं किया है। चिराग पासवान की लोजपा ने राजू तिवारी को अपना नेता घोषित किया है। इसी तरह, प्रफुल मांझी हम विधायक दल के नेता बन गए हैं। रालोद ने उपेंद्र कुशवाहा को नेता चुनने के लिए अधिकृत किया है।
भाजपा-जदयू की अलग-अलग बैठक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड और भाजपा के विधायक दल आज यानी बुधवार को अलग-अलग बैठकें करेंगे। जदयू विधायक सुबह मुख्यमंत्री आवास पर एकत्रित होंगे। हमेशा की तरह, जदयू विधायक दल की बैठक भी वहीं होगी।
यह भी पढ़ें: बड़ी जीत पर बड़ा बखेड़ा…बिहार में BJP-JDU के बीच एक कुर्सी की जंग, नीतीश की हरकत से खड़े हुए सवाल
जबकि भाजपा विधायक दल की बैठक सुबह 10 बजे पार्टी कार्यालय के अटल सभागार में होगी। भाजपा ने बैठक के लिए सभी सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को आमंत्रित किया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे, जिनकी मौजूदगी में चुनाव होगा।
NDA विधायक दल की मीटिंग
इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक दोपहर 3:30 बजे विधानसभा भवन में होगी। पहले ये बैठकें मुख्यमंत्री आवास पर होती थीं। जहां एनडीए के सभी पांच दलों के विधायक सामूहिक रूप से अपना नेता चुनेंगे। एनडीए विधायक दल का नेता बिहार का अगला मुख्यमंत्री भी बनेगा।
Nda government portfolio puzzle will nitish miss home ministry as bjp tightens game
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














