- Hindi News »
- Bihar »
- Mukesh Sahni Staked Claimed Post Of Deputy Cm In Front Of Tejashwi
तेजस्वी के सामने सहनी ने ठोका डिप्टी सीएम पद पर दावा, कहा-BJP से छीनेंगे 40 MLA
- Written By: Saurabh Pal
Mukesh Sahni ने पटना में आयोजित फूलन देवी शहादत दिवस कार्यक्रम में कहा कि भाजपा से 4 की जगह 40 विधायक छीनेंगे। इसके अलावा तेजस्वी के सामने उन्होंने डिप्टी सीएम पोस्ट पर भी दावा किया है।

तेजस्वी और मुकेश सहनी (फोटो- सोशल मीडिया)
Bihar Politics: पटना में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) द्वारा पूर्व सांसद फूलन देवी के शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राजद नेता तेजस्वी यादव और VIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने मंच शेयर किया। कार्यक्रम में कर्यकर्ताओं में जोश भरते हुए सहनी ने कहा कि जिन लोगों ने हमारे 4 विधायक ले लिए उनके हम 40 विधायक छीनेंगे।
गौरतलब है कि विकसशील इंसान पार्टी के 2022 में चार विधायक हुआ करते थे, लेकिम मौजूदा समय में एक भी नहीं हैं। 2022 में सहनी की पार्टी के तीन विधायक भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा का दामन थामने वालों में राजू सिंह(वर्तमान पर्यटन मंत्री), सुवर्णा सिंह, मिश्रीलाल यादव का नाम शामिल हैं। वहीं चौथे विधायक मुजफ्फरपुर बोचहां के विधायक मुसाफिर पासवान का निधन हो गया था। इसके बाद उपचुनाव में उनके बेटे अमर पासवान ने राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते हैं।
डिप्टी सीएम की कुर्सी पर सहनी ने ठोका दावा
अपने संबोधन में VIP के अध्यक्ष सहनी ने निषाद समाज की हकमारी का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब बिहार में महागठबंधन के दिन बहुरेंगे तो नंबर दो वाली कुर्सी पर बैठेंगे। यानी एक बार फिर से उन्होंने डिप्टी सीएम की कुर्सी पर दावा ठोका है। सहनी जब ये दावा कर रहे थे तो राजद नेता तेजस्वी यादव मंच पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने निषाद समाज के आरक्षण को लेकर कहा कि झारखंड, यूपी, बिहार में क्यों नहीं मिलता। जब अन्य राज्यों में हमारे ही समाज के लोगों को आरक्षण मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
लालू के पोते का जंगल सफारी बर्थडे, तेज प्रताप ने खिलाया केक, नदारद रहीं रोहिणी, क्या खत्म होगी राजनीतिक दूरी?
पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 2 लोगों की मौत, 5 लापता; 14 लोग थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, स्पेशल कोर्ट और 5 नए हाईवे; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; 27 एजेंडों पर लगी मुहर
लालू यादव के पोते का जन्मदिन: गाजियाबाद में विपक्षी एकता का शक्ति प्रदर्शन, तेज प्रताप-रोहिणी भी आएंगे?
‘लालू प्रसाद के कारण नीचे बैठने वालों को कुर्सी नसीब हुई’
इसके आगे सहनी ने कहा कि निषाद समाज केवल मछुआरा नहीं है, बल्कि सत्ता भी चलाना जानता है। इसके अलावा उन्होंने SIR के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि बाबा साहब ने सभी को वोट देने का आधिकार दिया है। इस अधिकार को खत्म करने की साजिश की जा रही है। बिहार में लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री नहीं बनते तो नीचे बैठने वालों को कभी कुर्सी नहीं मिलती। लालू यादव की शक्ति को लेकर हम लोग आगे बढ़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- VIDEO ‘लड़की छेड़ते थे सम्राट चौधरी’, राबड़ी बोलीं- गुंडई करता था; बचपन से…
एक मौका महागठबंधन को दीजिएः तेजस्वी
वहीं फूलन देवी शहादत दिवस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि हम अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे। बिहार में 20 साल से नीतीश कुमार की सरकार है और केंद्र में 11 साल से नरेंद्र मोदी की सरकार है, लेकिन बेरोजगारी, मंहगाई, गरीबी और पालायन लगातार बढ़ रहा है। बिहार में किसानों की आय कम हो गई है। बिहार सभी क्षेत्रों में पीछे हैं। उन्होंने कहा कि 20 साल पुरानी सरकार बदलने का वक्त आ गया है। तेजस्वी ने कहा कि अब नीतीश कुमार से बिहार संभल नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि एक मौका महागठबंधन की सरकार को दीजिए।
Mukesh sahni staked claimed post of deputy cm in front of tejashwi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
May 29, 2026 | 08:28 PMट्रेन के टॉयलेट में धुल रहे थे खाने के बर्तन! वायरल वीडियो पर FSSAI ने IRCTC को भेजा नोटिस
May 29, 2026 | 08:27 PMMP बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वी में बेसिक मैथ्स वाले भी 11वीं में चुन सकेंगे गणित; जानें क्यों लिया गया ये निर्णय
May 29, 2026 | 08:24 PMमरीन लाइन्स स्टेशन पर मेजर ब्लॉक: आज रात चर्चगेट जाने वाली कई लोकल ट्रेनें रद्द, चेक करें शेड्यूल
May 29, 2026 | 08:18 PMउत्तराखंड में विदेशी पर्यटक ने दिखाई मिसाल, जंगल और मंदिर के आसपास घंटों तक उठाता रहा कचरा
May 29, 2026 | 08:17 PMTET Exam: देशभर के लाखों शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, बढ़ाई TET पास करने की डेडलाइन
May 29, 2026 | 08:12 PMबेटी हाथ जोड़ती रही, महिला नेता को लोहे की रॉड से पीटते रहे SP के लीडर, सीसीटीवी VIDEO आया सामने, मचा बवाल!
May 29, 2026 | 08:05 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














