Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • देवउठनी एकादशी |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोकामा हत्याकांड: दुलारचंद यादव का फेफड़ा फटा और टूट गईं सीने की हड्डियां, धक्का लगने से गई जान

दुलारचंद यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। मौत का कारण गोली नहीं, बल्कि फेफड़े का फटना और कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। यह रिपोर्ट तीन डॉक्टरों के पैनल ने तैयार की है।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Nov 01, 2025 | 10:57 AM

दुलारचंद यादव, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Dularchand Yadav Murder Case: बिहार के दुलारचंद यादव मर्डर केस में बड़ा अपडेट आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उनकी मौत गोली लगने से नहीं, बल्कि पीछे से धक्का लगने के कारण हुई। इस घटना में सीने की हड्डियां टूट गईं और फेफड़ा फट गया था।

बिहार के दुलारचंद यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। दुलारचंद का पोस्टमार्टम बाढ़ अनुमंडल हॉस्पिटल में तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया था। इस रिपोर्ट ने उनकी मौत की वजह का खुलासा किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मृत्यु गोली लगने से नहीं हुई। मौत का मुख्य कारण फेफड़े का फटना और कार्डियक अरेस्ट बताया गया है।

भारी चीज से धक्का लगने से गई जान

रिपोर्ट में मौत के पीछे की वजह बताते हुए कहा गया है कि उन्हें पीछे से किसी भारी चीज से धक्का लगा, जिसके कारण वे नीचे गिर गए। इस घटना के परिणामस्वरूप, उनके सीने की कई हड्डियां टूट गईं और फेफड़ा फट गया। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट केस के जांच अधिकारी (IO) को सौंप दी गई है।

गोली का घाव जानलेवा नहीं था

तीन डॉक्टरों के पैनल में शामिल डॉ. अजय कुमार सिंह ने पुष्टि की कि दुलारचंद यादव के बाएं टखने के जोड़ के पास गोली लगी थी। उनके पूरे शरीर पर फटे हुए घाव और खरोंच भी थे। हालांकि, डॉ. अजय कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि ये सभी चोटें जानलेवा नहीं थीं।

पहले से तय थी हमले की साजिश

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि दुलारचंद यादव पर हमला एक सुनियोजित साजिश थी। मोकामा पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि हमले के लिए जिन पत्थरों का उपयोग किया गया था, वे टाल इलाके के स्थानीय पत्थर नहीं थे, बल्कि बोल्डर पत्थर थे। आशंका है कि ये पत्थर गाड़ियों में भरकर लाए गए होंगे। जांच से यह संकेत मिलता है कि हमलावरों को पहले से यह जानकारी थी कि दुलारचंद जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के पक्ष में प्रचार करने आएंगे।

बता दें कि दुलारचंद यादव पर हमला 30 अक्टूबर (गुरुवार दोपहर) को हुआ था, जब वे पटना जिले के मोकामा विधानसभा के टाल इलाके के घोसवारी में प्रचार कर रहे थे।

चुनाव आयोग ने मांगी जांच रिपोर्ट, दर्ज हुआ केस

इस मामले में दुलारचंद यादव के पोते ने JDU प्रत्याशी अनंत सिंह समेत 5 लोगों को नामजद किया है। नामजद आरोपियों में अनंत सिंह के दोनों भतीजे, रणवीर सिंह और कर्मवीर सिंह, और उनके करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह शामिल हैं। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जो अनंत सिंह के समर्थक बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें: मोकामा मर्डर में नया मोड़: दुलारचंद यादव की मौत गोली से नहीं अंदरूनी चोट से हुई, PM डॉक्टर का खुलासा

पुलिस घटना से जुड़े 100 से ज्यादा वायरल वीडियो की जांच कर चुकी है, लेकिन उनमें कहीं भी अनंत सिंह की तस्वीर सामने नहीं आई है, हालांकि उनके भतीजे राजवीर को देखा गया है। इस गंभीर मामले में चुनाव आयोग ने भी डीजीपी से पूरी जांच रिपोर्ट तलब कर ली है।

Mokama massacre dularchand yadav suffered a ruptured lung and broken chest bones dying from a blow

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 01, 2025 | 10:57 AM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar News
  • Bihar Politics

सम्बंधित ख़बरें

1

बारिश ने बिगाड़ा खेल तो नीतीश ने दौड़ाई ‘डिजिटल प्रचार’ रेल, 3.53 मिनट का वीडियो पलटेगा चुनावी बाजी?

2

‘अपने परिवार के लिए नहीं, बिहार के लिए काम किया’, बिहार चुनाव से ठीक पहले CM नीतीश का भावुक संदेश

3

मोकामा मर्डर में नया मोड़: दुलारचंद यादव की मौत गोली से नहीं अंदरूनी चोट से हुई, PM डॉक्टर का खुलासा

4

‘राहुल गांधी बिहार में राजनीतिक पर्यटक हैं’, कांग्रेस नेता के दौरे पर बीजेपी सांसद का कटाक्ष

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.