BJP के बंद को लालू ने दिया सियासी मोड़, बिहार के ‘चाणक्य’ ने कर दिया बड़ा खेला? बढ़ गई NDA की टेंशन!
Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी गई मां की गाली के खिलाफ एनडीए के बिहार बंद का विरोध किया है। साथ ही कुछ ऐसा कहा है कि जिससे सूबे की सियासत एक अलग मोड़ लेक सकती है।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Lalu Yadav New Statement: आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी गई मां की गाली के खिलाफ एनडीए के बिहार बंद का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि बिहारियों को गुजराती लोग हल्के में ना लें। लालू के एस एक वाक्य ने बिहार के राजनैतिक हलकों में धमाचौकड़ी मचा दी है।
राज्य के सभी जिलों में एनडीए दलों के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं। बंद के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ नारबाजी भी हुई है। लालू ने एक ट्वीट में मोदी के साथ भाजपा पर हमला किया है। इतना ही नहीं उनका यह ट्वीट बिहार चुनाव के एक अलग मोड़ दे सकता है।
लालू के बयान ने मोड़ी सियासत!
आरजेडी मुखिया लालू यादव ने पीएम मोदी व भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए एक्स पर एक पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होनें लिखा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि आज पूरे बिहार और बिहारियों की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दो?
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ छह हजार नहीं, 9 हजार रुपये होगा पीएम किसान सम्मान निधि; बंगाल में किसानों के लिए PM मोदी का बड़ा ऐलान
हुगली में PM मोदी ने TMC की उड़ा दी धज्जियां, RG कर मामले में कही बड़ी बात; बोले- इनका SC भी नहीं करती विश्वास
‘गुंडे-बलात्कारियों को पाताल से खोज लाएगी BJP’, बंगाल में PM मोदी ने भरी हुंकार; गिनाए ममता सरकार के ‘पाप’
सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम जनहित में अहम…’मन की बात’ में क्या कुछ बोले PM मोदी? प्वाइंट्स में समझें
और क्या कुछ बोले लालू यादव?
लालू ने आगे लिखा कि गुजराती लोग बिहारियों को इतने हल्के में ना लें? यह बिहार है। बीजेपी के गुंडे-मव्वाली सम्मानित शिक्षिकाओं, राह चलती महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों को गालियां दे रहे है, उनके साथ हाथापाई कर दुर्व्यवहार कर रहे है? क्या यह उचित है?”
क्या प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि आज पूरे बिहार और बिहारियों की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दो? गुजराती लोग बिहारियों को इतने हल्के में ना लें? यह बिहार है। बीजेपी के गुंडे-मव्वाली सम्मानित शिक्षिकाओं, राह चलती महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं,… — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 4, 2025
क्यों बढ़ गई एनडीए की टेंशन?
लालू यादव के इस पोस्ट से बिहार में सियासी ध्रुवीकरण हो सकता है। क्योंकि जातिवाद और क्षेत्रवाद भारतीय राजनीति की असलियत है। ऐसे में लालू का पीएम मोदी को गुजरातियों कहना और बिहार के लोगों की भावनाओं को छूना चुनाव को महागठबंधन की तरफ मोड़ सकता है। बताया जा रहा है कि लालू के इस ट्वीट ने NDA की टेंशन बढ़ा दी है।
बीजेपी बुलाया था बिहार बंद
राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान एक मंच से पीएम मोदी के साथ हुई गाली-गलौज हुई थी। इसे मां का अपमान बताने से राजनीति गरमाई थी। गुरुवार सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद का ऐलान किया गया था। तमाम जिलों से बंद की खबरें आई हैं। कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन भी देखने को मिले।
यह भी पढ़ें: भावुक हुए मोदी…तो फफक पड़े दिलीप जायसवाल, बिहार के चुनावी रण में BJP के हाथ लगा ब्रह्मास्त्र?
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी बिहारशरीफ में जाम में फंस गए। वह राजगीर जा रहे थे, तभी नालंदा के पतासंग गांव के पास NH-20 पर उनका काफिला जाम में फंसा दिखा। हालांकि इस दौरान रेल और आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया था।
