लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती पर भड़के शक्ति सिंह यादव, बोले- ‘यह राजनीतिक प्रतिशोध की पराकाष्ठा’
Lalu Parshad Yadav Controversy: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में की गई कटौती के विरोध में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने एक बड़ा कदम।
- Written By: वंदना शर्मा
शक्ति सिंह यादव (सोर्स सोशल मीडिया)
Lalu Prasad Yadav Security Cut: बिहार की सम्राठ चौधरी सरकार ने हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में की गई कटौती करने का आदेश दिया था। शनिवार को सरकार के इस आदेश के खिलाफ लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने एक बड़ा कदम उठाया है। लालू-राबड़ी ने अपने सरकारी आवास पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस लौटा दिया है।
इस पूरे घटनाक्रम पर राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। राजद प्रवक्ता ने सुरक्षा में की गई कटौती को घृणित और बदले की भावना से प्रेरित राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की कार्रवाई स्वीकार्य नहीं है।
सरकार की मंशा पर खड़े हुए सवाल
मीडिया से बात करते हुए शक्ति सिंह यादव ने कहा कि सरकार ने जानबूझकर लालू परिवार की सुरक्षा में व्यापक कटौती की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को वाहन से ठोंका गया था। इसके बावजूद सुरक्षा कम करना सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष को कमजोर करने और डराने का प्रयास कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
CRPF Foundation Day: सिर्फ आंतरिक सुरक्षा नहीं, युद्ध से आपदा तक हर मोर्चे पर देश की ढाल है CRPF, जानिए इतिहास
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Navabharat Nishanebaaz: हर कार्यकर्ता की खास चॉइस, ऊंचा पद पाने की ख्वाहिश
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
विपक्ष पर हमला कर रही सरकार
राजद प्रवक्ता ने कहा कि राबड़ी देवी पूर्व मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भी हैं, जबकि लालू प्रसाद यादव भी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके बावजूद उनके पूरे परिवार की सुरक्षा में कटौती की गई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर सरकार की मंशा क्या है। आप चाहते हैं कि लालू प्रसाद के पूरे परिवार को बीच चौराहे पर बुलडोज करा दें। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष विपक्ष को खत्म करने की राजनीति कर रहा है।
जनादेश पर हमला नहीं सहेगा बिहार: राजद
उन्होंने कहा कि पहले आवास को लेकर विवाद खड़ा किया गया और अब सुरक्षा का मुद्दा सामने लाया गया है। जनता के जनादेश से पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका तय होती है और विपक्ष को कमजोर करने का कोई भी प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। ये विपक्ष को खत्म करना चाहते हैं, विपक्ष को बुलडोज करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जनता के जनादेश पर आप जो कुठाराघात हमला कर रहे हैं उसे बिहार बर्दाशत नहीं करेगा।
अहंकार मत कीजिए- शक्ति सिंह यादव
उन्होंने सरकार से कहा कि, विनम्रता त्यागकर अहंकार के वशीभूत हो जाइए। उस हिसाब से काम की करिए। लालू प्रसाद की विचारधारा को मिटाने की ताकत किसी में है क्या? शक्ति सिंह यादव ने आगे कहा कि लालू यादव की विचारधारा चारों तरफ फैली हुई है। सुरक्षा वापस कर झुकाना चाहते हैं। एनडीए के दल में कितने गोल्ड डिगर हैं। जिनको सुरक्षा मिला हुआ है। कोई कानून काम नहीं करेगा। जो चाहे कर लो। राबड़ी देवी का कार्यकाल खत्म होगा। पैदल वहां से निकल जाएंगी। चारों तरफ थू होने लगा तो सुरक्षा का मुद्दा ले आया। क्या राजनीति हो रहा है। ये धन्यवाद के पात्र हैं।
