Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लालू के करीबी ने तेजस्वी के खिलाफ खोला मोर्चा, लालू पर पुत्र मोह में धृतराष्ट्र बनने का लगाया आरोप

Lalu Prasad Tejashwi Yadav: बिहार चुनाव में राजद की हार के बाद लालू प्रसाद के परिवार में कलह बढ़ गया है। शिवानंद तिवारी ने फेसबुक पर तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद की आलोचना की।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Nov 16, 2025 | 09:12 PM

तेजस्वी यादव और लालू यादव , (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को करारी हार मिली है। पार्टी की इस दुर्गति के लिए तेजस्वी यादव अपने ही परिवार में घिरते नजर आ रहे हैं। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार में अंदरुनी कलह शुरू हो गई है। इस बीच आरजेडी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने सोशल मीडिया में अपनी भड़ास निकाली है।

लालू यादव के करीबी शिवानंद तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट कर तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार आंदोलन के दौरान लालू यादव और मैं फुलवारी शरीफ जेल के एक ही कमरे में बंद थे। लालू यादव उस आंदोलन का बड़ा चेहरा थे, लेकिन उनकी आकांक्षा बहुत छोटी थी। रात में भोजन के बाद सोने के लिए जब हम अपनी-अपनी चौकी पर लेटे थे, तब लालू यादव ने मुझसे अपने भविष्य के सपने को साझा किया था।

उन्होंने कहा कि लालू ने मुझसे कहा कि ‘बाबा, मैं राम लखन सिंह यादव जैसा नेता बनना चाहता हूं।’ लगता है कि कभी-कभी ऊपर वाला शायद सुन लेता है। आज दिखाई दे रहा है कि उनकी वह इच्छा पूरी हो गई है। संपूर्ण परिवार ने जोर लगाया और उनकी पार्टी के मात्र पच्चीस विधायक ही जीते।

सम्बंधित ख़बरें

11 फरवरी से होगा दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026 का आगाज, बिहार की धरती पर होगी दिव्यांग क्रिकेटरों की महाभिड़ंत

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- दोषियों को बचा रही और निर्दोषों को फंसा रही बिहार सरकार

चाकू मारा…खून से ‘स्वास्तिक’ बनाकर छोड़ा मैसेज, पुलिस ने बताया, आखिर भारतीय छात्रों को ही क्यों बनाया निशाना

सिंधु जल संधि पर ये खबर सुनकर बिलबिला उठेगा पाकिस्तान! एक्शन में मोदी सरकार, इस बड़े प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी

शिवानंद तिवारी ने कहा कि मन में यह सवाल उठ सकता है कि मैं तो स्वयं उस पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष था। उसके बाद ऐसी बात मैं क्यों कह रहा हूं? मैं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष था। यह अतीत की बात हो गई। तेजस्वी यादव ने मुझे न सिर्फ उपाध्यक्ष से हटाया, बल्कि कार्यकारिणी में भी जगह नहीं दी। ऐसा क्यों? क्योंकि मैं कह रहा था कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतंत्र के विरुद्ध साजिश है।

यह भी पढ़ें- उस रात लालू परिवार में आखिर क्या हुआ? रोहिणी को किसने दिखाया चप्पल, पढ़ें इनसाइड स्टोरी

उन्होंने आगे कहा कि एसआईआर के खिलाफ राहुल गांधी के साथ सड़क पर उतरो, संघर्ष करो, पुलिस की मार खाओ, जेल जाओ, लेकिन वह तो सपनों की दुनिया में मुख्यमंत्री का शपथ ले रहा था। उसको झकझोर कर उसके सपनों में मैं विघ्न डाल रहा था। लालू यादव धृतराष्ट्र की तरह बेटे के लिए राज सिंहासन को गर्म कर रहे थे। अब मैं मुक्त हो चुका हूं। फुरसत पा चुका हूं। अब कहानियां सुनाता रहूंगा। -एजेंसी इनपुट के साथ

Lalu prasad wish fulfilled today became dhritrashtra in love for his son shivanand tiwari

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 16, 2025 | 09:12 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar Politics
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.