अररिया में यात्रा छोड़ भागे कन्हैया कुमार…कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके बॉडी गार्ड ने मारा, मचा बवाल!
Kanhaiya Kumar News: कन्हैया कुमार ने अपनी पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा स्थगित कर दी और वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अररिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कन्हैया कुमार के बाउंसरों के बीच विवाद भी हुआ।
- Written By: अर्पित शुक्ला
बिहार के अररिया में कांग्रेस की यात्रा में हंगामा, बीच में ही यात्रा छोड़ निकले कन्हैया कुमार
अररिया: बिहार के अररिया जिले में कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा’ में उस समय हंगामा मच गया जब कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के निजी सुरक्षा गार्डों ने कथित तौर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को धक्का दे दिया। पार्टी कार्यकर्ता कुमार के साथ सेल्फी लेने के लिए उनके करीब जाने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश में निजी सुरक्षा गार्डों ने उन्हें धक्का दे दिया।
पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार, रविवार को जब यात्रा एसएसबी परिसर के पास पहुंची तो पार्टी कार्यकर्ता कन्हैया कुमार के करीब आने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए एक-दूसरे से धक्का-मुक्की कर रहे थे। हालांकि, कन्हैया कुमार के निजी सुरक्षा गार्डों ने इसका विरोध किया और उन्होंने कथित तौर पर कुछ कार्यकर्ताओं को धक्का दे दिया। इसके कारण पार्टी कार्यकर्ताओं और निजी सुरक्षा गार्डों के बीच कथित तौर पर हाथापाई हुई।
यात्रा छोड़ भागे कन्हैया कुमार?
यात्रा का नेतृत्व कर रहे कुमार बीच में ही यात्रा छोड़कर चले गए। घटना का एक कथित वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। ‘पीटीआई-भाषा’ स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सकती। घटना अररिया में एसएसबी परिसर के पास हुई। कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा’ 16 मार्च को पश्चिम चंपारण जिले के भितिहरवा आश्रम से शुरू हुई थी। यह वही जगह है जहां से महात्मा गांधी ने 1917 में अपना प्रसिद्ध चंपारण सत्याग्रह शुरू किया था।
सम्बंधित ख़बरें
Datia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
‘पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा’ के 15वें दिन कुमार अररिया पहुंचे। अररिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष जाकिर अनवर ने पत्रकारों से कहा, ‘‘कन्हैया ने यात्रा बीच में ही छोड़ दी क्योंकि उन्हें पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए दिल्ली जाना था। कन्हैया के जाने के बाद भी यात्रा जारी रही… वह सोमवार को यात्रा में शामिल होंगे।”
राजनीति की ऐसी ही अन्य रोचक ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अधिकारों और रोजगार की लड़ाई
उन्होंने कहा कि यात्रा बिहार के युवाओं के अधिकारों और रोजगार की लड़ाई है और इसका उद्देश्य पलायन को रोकना भी है। यात्रा 24 दिनों तक चलेगी और तीन चरणों में यह पूरे राज्य से होकर गुजरेगी तथा 14 अप्रैल को बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर पटना में यात्रा का समापन होगा। यात्रा के एक चरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भी एक दिन के लिए यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है।
