बिहार पुलिस के हिरासत में कन्हैया कुमार, पदयात्रा के बाद करने जा रहे थे CM हाउस का घेराव
Kanhaiya KumarArrested: पटना पुलिस ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को हिरासत में ले लिया है। वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करने जा रहे थे।
- Written By: मृणाल पाठक
कन्हैया कुमार (सोर्स- एक्स)
पटना: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस पार्टी के युवा नेता कन्हैया कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कन्हैया कुमार के साथ-साथ यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान और बिहार राज्य के अध्यक्ष गरीबदास को भी गिरफ्तार किया है। इस दौरान 30 से ज्यादा कांग्रेसी नेता पुलिस हिरासत में दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी में बताया जा रहा है कि कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पहले पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन इसके बावजूद भी कांग्रेसी नेता रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में ले लिया। तब जाकर बाद मामला शांत हुआ।
पुलिस हिरासत में लिए जाने के पहले कांग्रेसी नेताओं ने मीडिया से कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार को जकड़ कर रखा है, क्योंकि नीतीश कुमार की ही वजह से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार चल रही है। अगर नीतीश कुमार मोदी सरकार से अपना पल्ला झाड़ लें तो मोदी सरकार गिर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
Datia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
कन्हैया कुमार को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया!#KanhaiyaKumar #Bihar pic.twitter.com/RkPwxMxRY4 — SOURAV RAJ (@souravreporter2) April 11, 2025
कन्हैया कुमार के बिहार दौरे पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, ‘बेरोज़गारी हटाओ यात्रा…संविधान बचाओ यात्रा…आरक्षण बढ़ाओ यात्रा…ये सब हमने पूरे देश में शुरू किया जो असली मुद्दे हैं। हमने उन्हें सबसे पहले उठाया है। मेरी लड़ाई बेरोजगारी के खिलाफ है…अब अगर दूसरी पार्टियां भी सड़कों पर उतर रही हैं तो अच्छी बात है।’
बिहार की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं कन्हैया कुमार की बिहार में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा 16 मार्च से शुरू हुई थी। यह यात्रा आज पटना में पहुंचकर संपन्न हो गई। इसके बाद कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सीएम आवास घेरने की कोशिश की थी। तभी सभी को अरेस्ट कर लिया गया।
