Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महिलाओं की होगी अहम भूमिकाः जितेंद्र सिंह

'विकसित बिहार, महिलाओं की भागीदारी के माध्यम से विकसित बिहार की परिकल्पना' पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि 2047 भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jul 19, 2025 | 10:21 PM

जितेंद्र सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटनाः केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि 2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में भारत की यात्रा का नेतृत्व सशक्त महिलाएं और युवा करेंगे, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला-नीत विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप होगा। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने यह टिप्पणी ‘विकसित बिहार, महिलाओं की भागीदारी के माध्यम से विकसित बिहार की परिकल्पना’ विषय पर आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए की।

मंत्री ने कहा कि भारत में लगभग 76,000 स्टार्टअप वर्तमान में महिलाओं के नेतृत्व में हैं, जिनमें से कई टियर-2 और टियर-3 शहरों में स्थित हैं। सम्मेलन का आयोजन बिहार के ग्रामीण विकास विभाग और भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। सिंह इसके सह-अध्यक्ष हैं।

महिला-केंद्रित शासन ने समाज को नया रूप दियाः जितेंद्र सिंह

सम्बंधित ख़बरें

बिहार में ‘दही-चूड़ा’ भोज पर सियासत: तेज प्रताप ने तेजस्वी को दिया न्योता, माता-पिता से लिया आशीर्वाद

इरफान सुल्तानी को ‘ईरानी सजा’, न वकील न सुनवाई, सीधे फांसी पर लटकाएगी खामेनेई सरकार, मचा बवाल

खामेनेई की फौज ने किया कत्लेआम! कार्रवाई के नाम पर 12,000 लोगों को उतारा मौत के घाट, खुलासे से मचा हड़कंप

‘उनके लिए बड़ी मुसीबत…’, ग्रीनलैंड के PM का होगा मादुरो जैसा हाल! ट्रंप ने दो टूक जवाब में दे दी धमकी

जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में, मोदी सरकार ने अपनी शासन संरचना को चार स्तंभों- गरीब, किसान, युवा और महिला- पर केंद्रित किया है। महिला-केंद्रित शासन ने न केवल लोगों को सशक्त बनाया है, बल्कि समाज को नया रूप दिया है। जो लक्षित कल्याण के रूप में शुरू हुआ था, वह अब संस्थागत नेतृत्व में विकसित हो गया है। मंत्री ने महिलाओं के लिए सुलभ शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जीविका ई-लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम ऐप की शुरुआत की और ‘सशक्त महिला, समृद्ध बिहार’ नामक प्रकाशन का अनावरण किया। केंद्रीय मंत्री सिंह ने महिला सशक्तीकरण के लिए मोदी सरकार के व्यापक दृष्टिकोण पर विस्तार से चर्चा की, जो चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित है।

‘सशस्त्र बलों में लड़ाकू भूमिकाएं महिलाओं के लिए खुलीं’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले चरण- संस्थानों में पहुंच और समावेश- ने भारत के शैक्षिक और सैन्य परिदृश्य में एक ऐतिहासिक बदलाव को चिह्नित किया। लड़कियों को पहली बार सैनिक स्कूल और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में प्रवेश दिया गया, जिससे सदियों पुरानी बाधाएं टूट गईं। सशस्त्र बलों में लड़ाकू भूमिकाएं महिलाओं के लिए खोल दी गईं और अब देश अपनी पहली महिला सेना प्रमुख की उम्मीद कर रहा है, जो लैंगिक-समावेशी नेतृत्व में एक अभूतपूर्व मील का पत्थर है। मंत्री के अनुसार, दूसरे चरण- वैज्ञानिक और तकनीकी सशक्तिकरण- ने डब्ल्यूआईएसई (विज्ञान और इंजीनियरिंग में महिलाएं), जीएटीआई (जेंडर एडवांसमेंट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंस्टीट्यूट) और महिला वैज्ञानिक कार्यक्रम जैसी लक्षित योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया है।

ये भी पढ़ें-बिहार में 15% वोटर आउट? तेजस्वी ने विपक्ष से लगाई गुहार; कहा- इस त्रासदी से बचाओ

48 करोड़ जन-धन खाते खुलेः जितेंद्र सिंह

सिंह ने कहा कि तीसरे चरण- आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण- के तहत वित्तीय संसाधनों तक महिलाओं की पहुंच में व्यापक वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं के लिए 48 करोड़ से ज़्यादा जन धन खाते खोले गए हैं, जबकि मुद्रा योजना के 60 प्रतिशत से ज़्यादा लाभार्थी महिला उद्यमी हैं। स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के माध्यम से तीन करोड़ से ज़्यादा ‘लखपति दीदियों’ का निर्माण ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव ला रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, महिलाओं के नाम पर पंजीकृत घर न केवल आश्रय प्रदान कर रहे हैं, बल्कि वित्तीय और सामाजिक सम्मान भी प्रदान कर रहे हैं।”

-एजेंसी इनपुट के साथ

Jitendra singh said women will play an important role in developing india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2025 | 10:21 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.