-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Jdu Neeraj Kumar Complain Dgp Said Tejashwi Yadav Foreign Trip With History Sheetar Rameez Retan Khan
हिस्ट्री शीटर के साथ फॉरेन ट्रिप पर तेजस्वी! JDU नेता ने किया सनसनीखेज खुलासा, बिहार में मचा हड़कंप!
- Written By: अर्पित शुक्ला
Tejashwi Yadav with Rameez Nemat Khan: नीरज कुमार ने एक्स पर लिखा, DGP, बिहार को पत्र। मीडिया के अनुसार तेजस्वी यादव हिस्ट्री-शीटर रमीज़ नेमत खान के साथ विदेश भ्रमण पर गए हैं।

JDU नेता नीरज कुमार (डिजाइन फोटो)
Tejashwi is on a Foreign Trip with a History-Sheeter: बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। तेजस्वी अपने पूरे परिवार के साथ बाहर गए हुए हैं और माना जा रहा है कि वे नए साल में पटना लौटेंगे। इसी बीच जदयू नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को लेकर एक गंभीर दावा किया है। नीरज कुमार ने इस मामले में बिहार के डीजीपी विनय कुमार को पत्र भी लिखा है। नीरज कुमार ने आशंका जताई है कि तेजस्वी यादव विदेश यात्रा के दौरान हिस्ट्रीशीटरों के साथ हैं। उनका दावा है कि तेजस्वी मोतिहारी के फरार कुख्यात और इनामी अपराधी के साथ विदेश में घूम रहे हैं।
नीरज कुमार ने डीजीपी को लिखे पत्र और सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेजस्वी यादव हिस्ट्रीशीटर रमीज़ नेमत खान के साथ विदेश भ्रमण पर गए हैं। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि मोतिहारी विधानसभा से राजद प्रत्याशी बताए जा रहे देवा गुप्ता भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं, जिन पर 28 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और जिन पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।
बिहार डीजीपी को लिखा पत्र
नीरज कुमार ने अपने पत्र में लिखा है कि 5 दिसंबर 2025 को बिहार विधानमंडल का सत्र चल रहा था, उसी दौरान मीडिया स्रोतों से यह जानकारी मिली कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हिस्ट्रीशीटर रमीज़ नेमत खान के साथ विदेश गए हैं। उन्होंने बताया कि रमीज़ नेमत खान उत्तर प्रदेश के बलरामपुर (वर्तमान श्रावस्ती) जिले के निवासी हैं। उनके ससुर रिज़वान ज़हीर खान समाजवादी पार्टी से दो बार सांसद और एक बार विधायक रह चुके हैं, जो फिलहाल हत्या के एक मामले में जेल में बंद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Crime: शराब के लिए पत्नी से पैसे न मिले तो युवक ने खुद का गला रेता, हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, स्काईडाइविंग स्कूल का प्लेन क्रैश; पायलट समेत 11 लोगों की मौत
‘मौत से नहीं डरती’, वतन वापसी पर शेख हसीना का बड़ा ऐलान; बोलीं- लोकतंत्र बहाल करने के लिए लौटूंगी बांग्लादेश
‘पाल-पोसकर बड़ा किया, अब वही भांजी…’, दतिया के अतुल दीक्षित ने किस पर लगाया फंसाने आरोप? जानिए पूरा सच
हिस्ट्रीशीटर के साथ विदेश यात्रा का दावा
पत्र में आगे उल्लेख किया गया है कि रमीज़ नेमत खान की पत्नी जेबा रिज़वान ने जेल में रहते हुए तुलसीपुर विधानसभा से चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। नीरज कुमार ने यह भी लिखा कि वर्ष 2021 के जिला पंचायत चुनाव के दौरान तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फिरोज़ उर्फ पप्पू की गला रेतकर हत्या के मामले में रमीज़ नेमत खान, उनकी पत्नी और ससुर समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।
इसके अलावा पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि एक हिस्ट्रीशीटर के साथ विदेश यात्रा संभव है, तो 2025 विधानसभा चुनाव में मोतिहारी सदर से राजद प्रत्याशी बताए जा रहे देवा गुप्ता के भी इस यात्रा में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
यह भी पढ़ें- लालू परिवार के लिए बुरा होगा नया साल! राजद के 25 में से 18 विधायक जदयू में होंगे शामिल, नीरज का दावा
क्या बिहार पुलिस करेगी कार्रवाई?
नीरज कुमार ने अपने पत्र में लिखा है कि पूर्वी चंपारण पुलिस द्वारा जारी 100 इनामी अपराधियों की सूची में देवा गुप्ता का नाम शामिल बताया जाता है। उनके खिलाफ हत्या, रंगदारी और जमीन कब्जा समेत कुल 28 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और उन पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। उन्होंने डीजीपी से अनुरोध किया है कि इन तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए, तेजस्वी यादव के साथ कथित रूप से विदेश गए आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों पर पुलिस कड़ी निगरानी रखे। नीरज कुमार के इन आरोपों से बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। अब यह देखना होगा कि इस मामले में बिहार पुलिस आगे क्या कदम उठाती है।
Jdu neeraj kumar complain dgp said tejashwi yadav foreign trip with history sheetar rameez retan khan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘द अलायंस’ में आमने-सामने आए गौहर खान के पति जैद दरबार और एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन, गले मिलकर खत्म की अटकलें
Jun 28, 2026 | 10:46 PMIND vs IRE: वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया का आयरलैंड में हुआ ‘द एंड’! इतिहास में पहली बार 0-2 से शर्मनाक हार
Jun 28, 2026 | 10:30 PMViral Video: ट्रेन में महिला ने सीट के नीचे फेंका कूड़ा, वहीं धो लिए हाथ; वीडियो देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 10:26 PMआमने से दक्षिण मुंबई सिर्फ 1 घंटे में,16.69 Km लिंक रोड को मिली नई दिशा, MSRDC ने राज्य सरकार को भेजा प्रस्ताव
Jun 28, 2026 | 10:17 PMIMD Mumbai: थमेगी मुंबई की रफ्तार! अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Jun 28, 2026 | 09:51 PM‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा
Jun 28, 2026 | 09:46 PMKhan Sir: बॉडीगार्ड के हथियार के परमिट पर पुलिस का बड़ा खुलासा, बढ़ सकती हैं फैजल खान की मुश्किलें
Jun 28, 2026 | 09:38 PMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM














