Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • कार्तिक पूर्णिमा |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

JDU नेता निरंजन कुशवाहा के बड़े भाई भाभी और भतीजी की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान

बिहार में JDU नेता निरंजन कुशवाहा के बड़े भाई नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी कंचन माला और बेटी तन्नू प्रिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Nov 05, 2025 | 09:33 AM

मौके पर मौजूद पप्पू यादव, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Niranjan Kushwaha Brother Death: बिहार के पूर्णिया जिले की हाट थाना यूरोपीय कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी कंचन माला, और बेटी तन्नू प्रिया की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। मृतक नवीन कुशवाहा जेडीयू नेता निरंजन कुशवाहा के बड़े भाई थे। निरंजन कुशवाहा ने इसे दुर्घटना बताया है।

बिहार के पूर्णिया जिले में बुधवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से हड़कंप मच गया है। मृतकों की पहचान नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी कंचन माला और बेटी तन्नू प्रिया के रूप में की गई है। यह परिवार पूर्णिया के हाट थाना क्षेत्र की यूरोपीय कॉलोनी में रहता था। नवीन कुशवाहा, स्थानीय जेडीयू नेता निरंजन कुशवाहा के बड़े भाई थे।

पुलिस को मिले चोट के निशान

एसपी स्वीटी सहरावत ने घटना को संदिग्ध मानते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शवों का निरीक्षण किया। पुलिस जांच में पाया गया कि मृतक नवीन कुशवाहा के गले पर लिगेचर मार्क (ligature mark) मौजूद था। उनकी बेटी तन्नू प्रिया के सिर के पीछे चोट का निशान पाया गया। हालांकि, उनकी पत्नी कंचन माला के शरीर पर किसी तरह का कोई जख्म नहीं मिला है। एसपी ने यह भी पुष्टि की कि मां बीपी और डायबिटिक पेशेंट थीं और पिता बेटी की सेहत को लेकर चिंतित रहते थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग तत्काल सक्रिय हुआ। सदर एसडीपीओ सहित अन्य थानों की पुलिस पूर्णिया के गैलेक्सी हॉस्पिटल पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।  घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने अब शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटा दी है।

पप्पू यादव ने उठाई जांच की मांग

इस संदिग्ध मामले की जानकारी मिलने पर सांसद पप्पू यादव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने लाशों को देखने के बाद संदेह व्यक्त किया और कहा कि ये स्वाभाविक मौतें नहीं लगती हैं। पप्पू यादव ने इस संदिग्ध मामले की हाई लेवल जांच की मांग की है, यह जानने के लिए कि बिना सुसाइड, गोली या जहर के एक साथ तीन मौतें कैसे हुईं।

जेडीयू नेता निरंजन कुशवाहा क्या बोले?

जेडीयू नेता निरंजन कुशवाहा, जो घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र से झटपट लौटे थे, ने इस दुखद घटना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना सीढ़ियों पर हुई। उनके अनुसार, उनकी भतीजी तन्नू प्रिया सीढ़ी पर से फिसल गई थी। उन्हें बचाने के प्रयास में उनके बड़े भाई नवीन कुशवाहा भी फिसल गए, जिससे दोनों घायल हो गए। निरंजन कुशवाहा ने यह भी बताया कि उनके बड़े भाई और भतीजी दोनों के शरीर में चोटें (इंजरी) हैं। उन्होंने आगे कहा कि पिता और पुत्री की इस स्थिति को देखकर उनकी भाभी कंचन माला की संभवत: हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जाता है कि पिता और पुत्री की मौत सिर में चोट लगने से हुई है।

यह भी पढ़ें: ‘6 सीट नहीं दी न, अब 36 देकर चुकाएंगे…’, AIMIM की तेजस्वी यादव को खुली चेतावनी; सीमांचल बना केंद्र

मौके पर पहुंचे कई नेता

निरंजन कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम के बाद ही सब कुछ सही-सही स्पष्ट हो पाएगा। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही कई राजनीतिक दलों के नेता भी घटनास्थल पर पहुंचे। सांसद पप्पू यादव, मंत्री लेशी सिंह, पूर्णिया सदर विधायक प्रत्याशी विजय खेमका, कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र यादव, और रुपौली की पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी बीमा भारती सहित अन्य लोगों ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

Jdu leader niranjan kushwaha brother sister in law niece die under suspicious circumstances injuries on their bodies

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 05, 2025 | 09:33 AM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar News
  • Bihar Police
  • Bihar Politics

सम्बंधित ख़बरें

1

‘6 सीट नहीं दी न, अब 36 देकर चुकाएंगे…’, AIMIM की तेजस्वी यादव को खुली चेतावनी; सीमांचल बना केंद्र

2

2135 बूथों पर 1 घंटा कम होगी वोटिंग, पहले चरण की 6 सीटों पर ECI का बड़ा फैसला, जानें कारण

3

वैशाली विधानसभा: भगवान महावीर की जन्मभूमि पर क्या JDU बचा पाएगी अपना गढ़, जातीय गणित अहम

4

पातेपुर विधानसभा: पातेपुर सीट पर डेढ़ दशक से BJP और RJD में कड़ा मुकाबला, इस बार कौन मारेगा बाजी?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.