Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शराबबंदी हटाएंगे-28 करोड़ बचाएंगे…जनसुराज का सबसे बड़ा चुनावी वादा, पप्पू बोले- 6 लाख करोड़ लाएंगे

Bihar Assembly Elections: पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ ​​पप्पू सिंह ने दावा किया है कि शराबबंदी हटाने से बिहार सरकार को सालाना 28,000 करोड़ रुपये के नुकसान से बचाया जा सकेगा।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 12, 2025 | 03:38 PM

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उदय सिंह उर्फ पप्पू (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jan Suraaj Party: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बिहार में सत्ता में आते ही शराबबंदी हटाने का वादा कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ ​​पप्पू सिंह ने दावा किया है कि शराबबंदी हटाने से बिहार सरकार को सालाना 28,000 करोड़ रुपये के नुकसान से बचाया जा सकेगा।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि इस राशि का इस्तेमाल विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा कोष से संपर्क करके 5 से 6 लाख करोड़ रुपये की धनराशि जुटाने में किया जा सकता है। जिसका बिहार में प्रयोग कर उसे विकास के मार्ग पर गतिमान किया जा सकता है।

‘माफियाओं के पास जा रहा पैसा’

जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष उदय सिंह ने रविवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि शराबबंदी कानून ज़मीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा है। इससे न केवल बिहार सरकार को सालाना 28,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है, बल्कि अतिरिक्त धनराशि माफियाओं के पास जा रही है।

‘6 लाख करोड़ अलग से लाएंगे’

उन्होंने वादा किया कि अगर विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सत्ता बदलती है और जन सुराज पार्टी की सरकार बनती है, तो शराबबंदी से होने वाले नुकसान को टाला जाएगा। इस धनराशि का उपयोग 6 लाख करोड़ रुपये तक की अंतर्राष्ट्रीय सहायता प्राप्त करने और बिहार के विकास के लिए किया जाएगा।

प्रशांत किशोर ने भी यही कहा था

प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी के गठन के दौरान ही शराबबंदी हटाने की बात कही थी। अब वही बात पार्टी अध्यक्ष ने चुनावी वादे के तौर पर दोहराई है। जन सुराज के इस वादे पर अभी तक किसी अन्य दल के नेता की प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन इस मुद्दे पर नया घमासान तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सीट बंटवारे में उलझी BJP…JDU ने फाइनल कर दी लिस्ट, 6 विधायकों का पत्ता साफ; किन सीटों पर हुआ कांड?

आपको बता दें कि एक तरफ जहां NDA और महागठबंधन सीट बंटवारे में उलझे हैं, वहीं दूसरी तरफ बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर की पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 51 उम्मीदवारों को जगह दी गई है। इसके साथ ही जन सुराज पार्टी की दूसरी लिस्ट कल यानी सोमवार को जारी की जाएगी।

Jansuraj party promises to end liquor ban save 28 crore pappu says will bring 6 lakh crore

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 12, 2025 | 03:38 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Jan Suraaj Party
  • Prashant Kishor

सम्बंधित ख़बरें

1

‘मैं सतत लेती हूं…ए मनोरमा बता न यार’, शपथ भी नहीं पढ़ पाईं नीतीश की विधायक, VIDEO ने मचाया तूफान

2

संपादकीय: मुफ्त की सौगात से विकास पर आंच, लालच की रेवड़ियां कितनी सही

3

तेजस्वी ने डुबोई राहुल की लुटिया! बिहार की हार पर मंथन, कैंडिडेट्स ने खरगे के मुंह पर गिनाईं कमियां

4

‘तुझे गोली मार दूंगा…’ राहुल-खरगे के पहुंचने से पहले कांग्रेस बैठक में बवाल, हार पर मंथन में दंगल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.