Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PK की बिहार बदलाव रैली में जुटी आधी आबादी की बंपर भीड़, लेकिन सामने आई असलियत ने कर दिया हैरान

Crowd Of Women Gathered, In Badlav Rally: बिहार बदलाव रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस रैली की सबसे खास बात यह रही कि, आयोजित जनसभा में महिलाओं की उपस्थिति सबसे ज्यादा रही।

  • By गीतांजली शर्मा
Updated On: Aug 21, 2025 | 02:16 PM

जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Badlav Rally:  जनसुराज पार्टी की ओर से पूर्णिया जिले के कसबा विधानसभा के गढबनैली में बिहार बदलाव की रैली आयोजित की गई। इस बिहार बदलाव रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस रैली की सबसे खास बात यह रही कि, आयोजित जनसभा में महिलाओं की उपस्थिति सबसे ज्यादा रही। महिलाओं की जुटी यह भीड़ राजनीतिक दृष्टिकोण से एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

हालांकि, इस उत्साहपूर्ण भागीदारी के बावजूद एक चौंकाने वाली सच्चाई भी सामने आई है। रैली में एकत्रित भीड़ में से आधे से ज्यादा लोगों को पता ही नहीं था कि मंच पर भाषण देने वाला नेता आखिर कौन है?

भीड़ में शामिल महिलाओं को नेता का नाम नहीं पता

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, बिहार बदलाव रैली में आईं महिलाओं को मंच पर भाषण दे रहे जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने प्रशांत किशोर का भाषण तो सुना, लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि नेता का नाम क्या है और वे किस पार्टी से हैं? कई महिलाओं ने कहा कि उन्होंने प्रशांत किशोर का नाम तो सुना है, लेकिन वे उन्हें पहचान नहीं पाईं। कुछ ने कहा कि जो बोले वो अच्छा बोले, परंतु हमें उनकी पार्टी का नाम तक नहीं पता।

यह भी पढ़ें: IMD Weather Alert: कई राज्यों में होगी घनघोर बारिश, गुजरात में रेड अलर्ट, जानिए यूपी बिहार का मौसम

पूर्णिया की आम महिलाएं जनसुराज के मुखिया से अनजान

पूर्णिया की रहने वाली बीबी रबीना खातून, ने कहा, “हमने तो भाषण सुन लिया लेकिन नेता का नाम हमें नहीं पता।”

इसी तरह हीना खातून (कसबा) ने भी यही बात दोहराई, “हां, भाषण तो अच्छा था, पर किसका था ये नहीं मालूम? जनसुराज पार्टी सुनी है, लेकिन नेता का नाम नहीं पता।” मंच पर प्रशांत किशोर खुद मौजूद थे और उन्होंने ही भाषण दिया था, लेकिन यह जानकारी वहां मौजूद अधिकांश लोगों को नहीं थी। कुछ लोगों को पार्टी का नाम तो मालूम था, लेकिन प्रमुख नेता के नाम से वे अनजान थे।

स्थानीय दुकानदार रतन ठाकुर और मो. इमाम से जब सवाल किया गया कि सभा में कौन बोल रहा था, तो वे भी न पार्टी का नाम बता पाए और न ही नेता की पहचान कर सके। हालांकि, कुछ महिलाओं ने जनसुराज और प्रशांत किशोर का नाम जरूर लिया, लेकिन जब यह पूछा गया कि आज यहां कौन भाषण देने आया है, तो वे भी भ्रमित नजर आईं।

Huge crowd half population gathered pks bihar badlaav rally but reality came out surprised everyone

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 21, 2025 | 02:16 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar News
  • Prashant Kishor

सम्बंधित ख़बरें

1

निशानेबाज: 14वीं बार दलबदल का धमाल, नागमणि कुशवाहा का कमाल

2

दिल्ली CM पर हुए हमले को लेकर नेता मृत्युंजय तिवारी का तीखा बयान, कहा-हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

3

‘बिहार में तो जननायक ही बने हैं…’, राहुल गांधी पर नीतीश कुमार के मंत्री ने ये क्या बोल दिया-Video

4

बिहार से दिल्ली लौटे राहुल गांधी, काली टीशर्ट में संसद पहुंचे….जानें अचानक आने की वजह

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.