Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘कुछ नहीं जानती हो…’, बिहार विधान परिषद में भड़के CM नीतीश, राबड़ी देवी ने दिया करारा जवाब

बिहार विधानस परिषद में बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले 5वीं क्लास के बाद कोई लड़की पढ़ नहीं पाती थी। कुछ नहीं जानती हो, बीच में हम लोग राजद को ले लिए थे मगर कोई काम नहीं करता था इसलिए हटाए।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Mar 12, 2025 | 04:47 PM

राबड़ी देवी और नीतीश कुमार, (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: बिहार विधान परिषद में आज (बुधवार) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस हो गई। राबड़ी देवी ने सदन में कहा कि बिहार में कुछ काम नहीं हुआ जिसके बाद सीएम नीतीश ने उनका विरोध जताते हुए कहा कि आरजेडी के शासन में कोई काम नहीं हुआ। इस दौरान सभापति अवधेश नारायण सिंह ने खुद खड़े होकर सीएम नीतीश कुमार और राबड़ी देवी को बैठने के लिए कहा।

नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी से कहा कि आरजेडी के शासनकाल में महिलाओं के लिए कोई काम नहीं हुआ था और कितना ज्यादा हम लोगों ने महिलाओं के लिए काम किया है। राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि यह लोग पहले लड़कियों को पढ़ाते नहीं थे।

राबड़ी पर सीएम नीतीश कुमार का हमला

बिहार विधानस परिषद में बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले 5वीं क्लास के बाद कोई लड़की पढ़ नहीं पाती थी। कुछ नहीं जानती हो, बीच में हम लोग राजद को ले लिए थे मगर कोई काम नहीं करता था इसलिए हटाए। अब जिनके साथ हैं अब हम हमेशा उनके साथ ही रहेंगे। ई लोग कोई काम किया है नहीं। खाली अंड-बंड बोलता है। हम लोगों ने ही हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा खत्म किया था। मुसलमान के लिए हमने कितना काम किया है।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत निशानेबाज: राज्यसभा में करेंगे आराम, नीतीश को न कहो पलटूराम

बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर

नीतीश कुमार का पद छोड़ने के बाद भी सुरक्षा घेरा रहेगा अभेद… मिलेगी Z+ और SSG सुरक्षा

नीतीश की विदाई से पहले फूट-फूट कर रोए अशोक चौधरी, बताया पिता समान; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नीतीश नहीं, बीजेपी सरकार चला रही है- राबड़ी देवी

वहीं, दूसरी ओर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुकी राबड़ी देवी ने सदन के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कहते हैं कि 2005 से पहले कोई महिला कपड़ा नहीं पहनती थी तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बताएं कि उनके घर की महिलाएं कपड़ा पहनती थी या ऐसे ही घूमती थीं? ये सरकार निकम्मी है। नीतीश अपने से सरकार नहीं चला रहे बल्कि बीजेपी उनकी सरकार चला रही है।

बिहार की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

मुख्यमंत्री अपने पावर में नहीं हैं

राबड़ी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने पावर में नहीं हैं बल्कि बीजेपी और आरएसएस को पावर दे दिया है इसलिए अपराध बढ़ रहा है। सीएम नीतीश महिलाओं का अपमान करते हैं। उनके करीबी 4-5 नेता उन्हें उल्टा-सीधा बोलने के लिए कहते हैं वे नीतीश की बेइज्जती कराते हैं। राबड़ी देवी ने विधान परिषद पोर्टिको में कांग्रेस विधान पार्षदों के साथ धरना पर भी बैठीं। कई मुद्दों पर नीतीश सरकार से जवाब मांगा गया।

Heated debate between cm nitish kumar and rabri devi in bihar legislative council

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 12, 2025 | 04:47 PM

Topics:  

  • Bihar Politics
  • Nitish Kumar
  • Rabri Devi
  • RJD

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.