Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bihar Politics: ‘भगवा रंग से नफरत इसलिए पहनते हैं सफेद टी-शर्ट…’ राहुल गांधी के बिहार दौरे पर ये क्या बोल दिए गिरिराज सिंह

जहां एक ओर राहुल गांधी युवा मुद्दों को लेकर बिहार में जनसंपर्क बढ़ा रहे हैं, वहीं भाजपा उन्हें राजनीतिक भ्रम फैलाने वाला बता रही है। ऐसे में गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसा है, जिससे राजनीति में उबाल आ सकता है।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Apr 07, 2025 | 02:03 PM

गिरिराज सिंह और राहुल गांधी, फोटो - एक्स

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना : इस साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव होना है और राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर हैं। वे हमेशा की तरह इस बार भी सफेद टी-शर्ट पहनकर बिहार पहुंचे हैं। ऐसे में एक बार फिर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनके बिहार आने से कोई राजनीतिक फर्क नहीं पड़ेगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी भगवा रंग से नफरत करते हैं, इसलिए वे सफेद टी-शर्ट पहनते हैं।

राहुल गांधी सोमवार, 7 अप्रैल को बिहार के बेगूसराय में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस मौके पर गिरिराज सिंह ने कहा, “उनके बिहार आने से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वे केवल भ्रम फैलाने आए हैं। बिहार में सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है।”

भगवा से दूरी पर उठाया सवाल

गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा, “राहुल गांधी भगवा रंग से नफरत करते हैं, इसलिए वह सफेद टी-शर्ट पहनते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता को पहले अपने गिरते हुए राजनीतिक आधार को बचाने पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि उनका केरल से बिहार आना भी बेअसर रहेगा।

राहुल गांधी का युवाओं को संदेश

इससे पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, “मैं 7 अप्रैल को बिहार के बेगूसराय में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में शामिल हो रहा हूं। इस अभियान का उद्देश्य बिहार के युवाओं की ताकत, संघर्ष और सपनों को दुनिया के सामने लाना है।”

उन्होंने युवाओं से सफेद टी-शर्ट पहनकर आने की अपील की थी ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सके और यह दिखाया जा सके कि बिहार का युवा अब चुप नहीं रहेगा। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, सरकारी नौकरियों में कटौती और निजीकरण जैसे मुद्दों को इस रैली का मुख्य एजेंडा बताया।

गिरिराज सिंह ने गिनाई मोदी-नीतीश सरकार की उपलब्धियां

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में साल 2005 के पहले और आज के हालात में जमीन-आसमान का फर्क है। उन्होंने कहा, _”सड़कें बनी हैं, गंगा पर पुल बने हैं, और रोजगार के अवसर बढ़े हैं। बिहार विकास की राह पर है।”

बिहार की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

बिहार में चुनावी माहौल तेज

ध्यान देने वाली बात यह है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अक्टूबर-नवंबर में होने वाले हैं। ऐसे में राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राहुल गांधी पहले भी 18 जनवरी और 5 फरवरी को बिहार का दौरा कर चुके हैं।

Hate saffron colour that is why wear white t shirt giriraj singh say on rahul gandhi bihar tour

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 07, 2025 | 02:03 PM

Topics:  

  • Bharatiya Janata Party
  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • Congress
  • Giriraj Singh
  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

‘खड़ा हूं आज भी वहीं…’, राहुल के ‘वोट चोरी’ के आरोपों का नड्डा ने मीम की भाषा में उड़ाया मजाक

2

बिहार का सियासी पारा होगा हाई, 22 अगस्त को पटना आ रहे पीएम मोदी; गंगा पुल का करेंगे उद्घाटन

3

Chandrapur News: अवैध रेत खनन पर तत्काल रोक लगाएं, कांग्रेस ने उप-विभागीय अधिकारियों से की मांग

4

Prashant Kishor On Bihar Politics: राहुल गांधी पर PK का वार – युवाओं का इससे कोई लेना-देना नहीं

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.