Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खेमका मर्डर केस गरमाया: बेऊर जेल में छापा, सम्राट बोले- घर में घुसकर मारेंगे

पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि साजिश बेऊर जेल में रची गई थी, इसलिए अब जेल और अन्य जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Jul 05, 2025 | 06:21 PM

कारोबारी गोपाल खेमका व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या ने पूरे बिहार को झकझोर दिया है। शुक्रवार रात अपराधियों ने खेमका को उनके अपार्टमेंट के बाहर निशाना बनाया और गोली मारकर फरार हो गए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस जघन्य हत्याकांड की साजिश बेऊर जेल से रची गई थी, जिसके बाद पुलिस की कई टीमें जेल में छापेमारी कर रही हैं। मामला तूल पकड़ चुका है और सियासत भी गरमा गई है।

पुलिस के मुताबिक, खेमका की हत्या उस वक्त हुई जब वे रात 11 बजे के करीब अपनी कार से उतरकर अपार्टमेंट की ओर बढ़ रहे थे। तभी घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोली मारी। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया कि हमलावर कितनी बेरहमी से वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का दावा है कि कई लीड मिली हैं।

बेऊर जेल से साजिश का शक, SIT गठित
पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में कुछ ऐसे सुराग मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि हत्या की साजिश जेल से रची गई थी। इसी आधार पर बेऊर जेल में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस बहुत जल्द इस हत्याकांड का खुलासा करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर एसआईटी का गठन कर दिया गया है, जो इस केस की हर एंगल से जांच करेगी।

सम्बंधित ख़बरें

वसई में बुआ की हत्या: भाई का बेटा ही निकला कातिल! बेड के अंदर छिपाई थी 60 वर्षीय महिला की लाश

Love, Doubt & Murder: कराड में गर्लफ्रेंड ने कुल्हाड़ी से उतारा प्रेमी को मौत के घाट, आरोपी महिला गिरफ्तार

जालना पुलिस का स्मार्ट मॉडल, डिजिटल निगरानी से अपराध नियंत्रण मजबूत; राज्य के लिए उदाहरण

‘बेटा चला गया, अब क्यों जीऊं?’, स्टंटबाज एसयूवी ने ली 23 साल के साहिल की जान, मां का ये वीडियो देख रो देंगे आप

सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के सख्त तेवर
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून तोड़ने वालों को पुलिस घर में घुसकर मारेगी। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। वहीं डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि यह दुखद और शर्मनाक घटना है। उन्होंने ‘बुलडोजर और एनकाउंटर’ की चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधियों की संपत्ति जब्त होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: गरिमा से खिलवाड़ पर गुजरात हाईकोर्ट सख्त, टॉयलेट से पेश युवक पर अवमानना का केस

सरकार ने साफ कर दिया है कि इस मर्डर केस में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर भी इस हत्याकांड को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है और लोग दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Gopal khemka murder bihar beur jail sit samrat choudhary

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2025 | 06:21 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Crime News
  • Murder
  • Samrat Choudhary
  • Vijay Sinha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.