Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहारियों के लिए खुशखबरी! चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, 10 हजार करोड़ के ये दो बड़े प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को कोसी-मेची रिवर लिंक प्रोजेक्ट (Kosi-Mechi River Linking Project) और पटना-आरा-सासाराम फोरलेन कॉरिडोर (Patna-Ara-Sasaram Four Lane Project) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Mar 28, 2025 | 06:28 PM

पीएम मोदी और सीएम नीतीश, फोटो - सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना : बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। इसे लेकर बिहार में ही नहीं बल्कि देश में भी इसकी चर्चाएं होने लगी है। इस साल के आम बजट में भी केंद्र सरकार की तरफ से बिहार राज्य को थोड़ा ज्यादा दिया गया। बिहार बजट 2025 में महिलाओं के लिए दिल खोलकर पिटारा खोला गया। अब जब शुक्रवार, 28 मार्च को मोदी कैबिनेट की बैठक में भी बिहार को एक और बड़ी सौगात मिल गई है।

28 मार्च को हुए कैबिनेट बैठक में बिहार से जुड़े दो बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है। ध्यान देने वाली बात यह है कि बिहार में इस साल सितंबर-अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने बिहार की दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी देकर बड़ी सौगात दी है।

बिहार में इन दो प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

दरअसल, केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को कोसी-मेची रिवर लिंक प्रोजेक्ट (Kosi-Mechi River Linking Project) और पटना-आरा-सासाराम फोरलेन कॉरिडोर (Patna-Ara-Sasaram Four Lane Project) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

सम्बंधित ख़बरें

मोदी सरकार ने नेहरू को बनाया आसान बलि का बकरा…थरूर बोले- पहले PM भारतीय लोकतंत्र के शिल्पकार

सोमनाथ मंदिर के जरिये इतिहास बनाम आस्था की बहस, पूर्व पीएम नेहरू के 17 पत्र पर छिड़ा विवाद- VIDEO

‘कोर्ट में RDX है…’, पटना समेत कई न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, जजों को निकाला बाहर

‘धुरंधर’ पर खाड़ी देशों के बैन को हटाने की अपील, IMPPA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

कोसी मेची नदी जोड़ो परियोजना

केंद्रीय मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कोसी-मेची रिवर लिंक प्रोजेक्ट 6282 करोड़ रुपये से बनेगा। जबकि, पटना-आरा-सासाराम फोरलेन कॉरिडोर 3712 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। इन दोनों प्रोजेक्ट को जोड़ दें केंद्र सरकार ने बिहार को करीब 10 हजार करोड़ रुपये (9994) के प्रस्ताव को मंजूरी देने का काम की है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बिहार में कोसी नदी जल का सबसे बड़ा स्रोत है। इस नदी में आने वाली बाढ़ के कारण बिहार का बड़ा हिस्सा हर साल प्रभावित होता है। कोसी को बिहार का शोक भी कहा जाता है। कोसी को मेची नदी से जोड़ने से बाढ़ का पानी दो नदियों में बंट जाएगा। इसके साथ ही एक बड़े हिस्से को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

बिहार की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

5 नेशनल और चार स्टेट हाईवे को जोड़ेगा यह प्रोजेक्ट

बिहार से जुड़ा दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट बिहार की राजधानी पटना से आरा होते हुए सासाराम तक फोर लेन कॉरिडोर का है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यह फोरलेन कॉरिडोर 120 किमी लंबा होने वाला है। इस कॉरिडोर की लागत 3712 करोड़ रुपये की है। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि यह कॉरिडोर 5 नेशनल हाईवे और चार स्टेट हाईवे को जोड़ने का काम करेगा। बता दें, इस कॉरिडोर से नेशनल हाईवे (एनएच 19, एनएच 319, एनएच 922, एनएच 131जी, एनएच 120) और चार स्टेट हाईवे (एसएच 12, एसएच 102, एचएच 02 और एसएच 81 जुड़ेंगे।

Good news for bihari modi governments big gift before elections two big projects worth 10 thousand crores approved

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 28, 2025 | 06:28 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • Modi Cabinet
  • Narendra Modi
  • Nitish Kumar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.