कोचिंग के निर्देशक रोशन आनंद को जमानत मिलने पर बंद हुआ खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर, जानिए क्या पूरा मामला

Patna Firing Case: ज्ञान बिंदू जीएस कोचिंग के निर्देशक रोशन आनंद को जमानत मिलने पर पटना में खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर को अचानक बंद कर दिया गया। छात्रों ने कहा है यह विवाद पूरी तरह से खत्म होना चाहिए।
Khan Global Coaching Center shuts down after Director Roshan Anand is granted bail; here are the details of the case.
फ़ैसल खान और रोशन आनंद (सोर्स सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Khan Global Coaching Closed: ज्ञान बिंदू जीएस कोचिंग के निर्देशक रोशन आनंद को जमानत मिलने पर पटना में स्थित खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर को अचानक बंद कर दिया गया। जिस वजह से छात्र भी परेशान होते नजर आ रहे है। छात्रों का कहना है कि यह विवाद पूरी तरह से खत्म होना चाहिए।

छात्र ने की मीडिया से बात

मीडिया से बात करते हुए एक छात्र जिसका नाम दानिश है। उन्होंने बताया कि फोन ऑफ होने की वजह से मैं मैसेज नहीं देख पाया था। कोचिंग सेंटर आने पर पता चला कि अकादमी बंद है। उसने यह भी बताया कि अकादमी क्यों बंद है इसकि भी जानकारी हमें दी गई थी।

रोशन आनंद को मिली जमानत

दानिश ने यह भी बताया कि रोशन सर को भी जमानत मिल गई है। जोकि जरूरी भी था, क्योंकि उनके भाई का अभी कुछ दिन पहले निधन हो गया था। आगे बताया कि खान सर और रोशन सर दोनों अपनी अपनी जगह अच्छे है। शिक्षकों को किसी भी तरह के विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। हम सभी उम्मीद करते है कि यह जो भी विवाद चल रहा है वह जल्द से जल्द खत्म हो जाए। आपको बता दे कि यह मामला फेमस शिक्षक फैजल खान के अकादमी के बाहर अभी कुछ दिन पहले हुई फायरिंग से जुड़ा हुआ है। इस घटना के बाद ही रोशन को गिरफ्तार किया गया था। वह कुछ समय से न्यायिक हिरासत में है।

वकील रमाकांत शर्मा ने क्या कहा

रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को पटना सिविल कोर्ट ने रोशन आनंद को जमानत दे दी है। रोशन की तरफ से उनके वकील रमाकांत शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इस मामले में पुलिस प्रशासन ने बिना किसी ठोस वजह के कई गंभीर धाराएं लगाई हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन ने INDIAN PANEL CODE के तहत 307 की धारा को भी शामिल किया हुआ है। जबकि घायल व्यक्तियों को किसी भी तरह की गंभीर चोटें नहीं आई है।

विवाद के कारण पढ़ाई प्रभावित

एक छात्र ने यह भी कहा कि ये कोचिंग संचालकों का विवाद जल्द खत्म होना चाहिए। जिससे उनके पढ़ाई में परेशानी न हो सिलेबस पीछे होता जा रहा है। सभी यहां तेज धूप में पढ़ने के लिए आते हैं। मगर विवाद के कारण पढ़ाई प्रभावित होने से उन्हें नुकसान है। अकादमी बंद होने के कारण छात्रों में चिंता का माहौल बना हुआ है। सभी छात्र यही चाहते है, कि यह विवाद जल्दी ही समाप्त हो जाए, ताकि पढ़ाई का ज्यादा नुकसान ना हो पाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com