गजब है बिहार! भैंस पर चढ़कर वोट करने पहुंचे लालू के नेता, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया धमाल
Bihar Election Viral Video: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। वैशाली ज़िले में भी वोटिंग हो रही है, जहां लोकतंत्र की एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली।
- Written By: अभिषेक सिंह
केदार यादव वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Chunav Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। वैशाली ज़िले में भी वोटिंग हो रही है, जहां लोकतंत्र की एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली। वैशाली के भगवानपुर स्थित मतदान केंद्र पर आरजेडी नेता केदार प्रसाद यादव भैंस पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे।
उन्होंने कहा कि पांच साल बाद लोकतंत्र का महापर्व आया है। छठी मैया के पर्व की तरह ही यह भी एक महापर्व है। इसलिए सभी को मतदान करना चाहिए। आज उन्हें घोड़ा-गाड़ी नहीं मिली, इसलिए एक किसान होने के नाते वे भैंस पर सवार होकर मतदान करने आए। उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील की।
क्या कुछ बोले केदार यादव?
आकर्षक अंदाज़ में मतदान करने पहुंचे केदार यादव ने कहा कि आज मतदान के कारण गाड़ी-घोड़े का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। लेकिन मतदान ज़रूरी है। हम किसान और पशुपालक हैं। भारत एक कृषि प्रधान देश है। इसलिए हम भैंस पर सवार होकर मतदान करने आए हैं। इस वाकये का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, RPF जवान ने दौड़कर बचाई जान, वीडियो वायरल
बेंगलुरु में ट्रैफिक पुलिस ने रोका शख्स, चालान नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक यूनिसाइकिल चलाने की ली ट्रेनिंग
15,000 फीट ऊंचाई पर बेहोश हुआ 6 महीने का बच्चा, अजनबी ने ऑक्सीजन देकर बचाई जान
थलापति विजय से मिलने 650 KM पैदल निकला कपल, केरल से चेन्नई तक यात्रा का वीडियो वायरल
Vaishali: RJD नेता केदार प्रसाद यादव भैंस पर चढ़कर निकले वोट देने.. #ElectionCommission #BiharElection2025 pic.twitter.com/97lRuo4KvV — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) November 6, 2025
लोगों से की मतदान की अपील
उन्होंने कहा कि मतदान सभी के लिए ज़रूरी है। आम आदमी को यह अवसर पांच साल में एक बार मिलता है। इस अवसर को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। मतदान हर हाल में करना चाहिए। यह हमारे लिए एक उत्सव है। महिलाएं भी केदार के साथ मंगल गीत गाती हुई मतदान करने निकलीं। महिलाओं ने यह भी कहा कि मतदान से लौटने के बाद ही वे खाना बनाएंगी। वे चाय पीकर मतदान करने निकल चुकी थीं।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच, पहले चरण में पटना के 14 सहित राज्य के 121 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता पहले मतदान करेंगे और फिर अन्य कार्य करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। हालांकि, पांच विधानसभा क्षेत्रों: सिमरी बख्तियारपुर, महिसी, तारापुर, मुंगेर और जमालपुर के सभी बूथों और सूर्यगढ़ा के 56 बूथों पर शाम 5 बजे तक ही मतदान होगा। चुनाव आयोग ने इन्हें संवेदनशील बूथ घोषित किया है।
आज कहां-कहां हो रही वोटिंग?
आज मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर समेत 18 जिलों के कुल 45,341 बूथों पर वोट डाले जाएंगे।
यह भी पढ़ें: बाहुबलियों की बीवियां बनाएंगी वर्चस्व, पहले चरण में 5 सीटों पर प्रतिष्ठा की लड़ाई, कौन मारेगा बाजी?
पहले चरण के मतदान के साथ ही 1314 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। इनमें 122 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। सबसे कम मतदाताओं वाला क्षेत्र बरबीघा और सबसे ज़्यादा मतदाताओं वाला दीघा विधानसभा क्षेत्र है।
