सावधान : फेसबुक हैकर सक्रिय, एक माह में 30 से अधिक शिकायते दर्ज

Russia fines heavily for banned content on Facebook and Telegram
Published on: 
Updated on: 

वर्धा. इन दिनो फेसबुक साईट हैक करने के मामले काफी बढ रहे है़ एक माह में साईबर सेल की ओर इस प्रकार की 30 से अधिक शिकायते प्राप्त हुई है़ फेसबुक हैकर सक्रिय दिखाई दे रहे़ इनसे बचने के लिए फेसबुकधारक सावधानी बरते, ऐसा आवाहन पुलिस ने किया है़ 

बता दे कि, लॉकडाऊन के दौर में इंटरनेट का उपयोग अधिक मात्रा में लोग कर रहे है़ इसी बात का लाभ उठाकर हैकर अधिक सक्रिय दिखाई दे रहे़ पिछले कुछ दिनो में दूसरे का फेसबुक अकाऊन्ट हैक कर इसका दुरुपयोग करने संबंधीत बाते सामने आयी है़ हाल हि में प्राप्त कुछ शिकायते ऐसी भी है, मैसेंजर हैक कर इसके माध्यम से फेसबुक फ्रेन्ड को पैसो की मांग की गई़ कई लोगों ने संबंधीत के बैंक खाते में पैसे भी भर दिए़ किन्तु वास्तविकता सामने आने पर उनके पैरो तले जमीन खीसक गई़ तो किसी की बदनामी की जा रही है़.

सोशल साईट का उपयोग करते समय सावधानी बरतने की हिदायत पुलिस विभाग देता है़ किन्तु कई बार नागरिक इसे नजरअंदाज करते है़ परिणावमश उन्हें लापरवाही का खामियाजा भुगतना पडता है़ साईबर सेल द्वारा दिये गए निर्देश व सूचनाओं का पालन करने पर इन समस्याओ से बचा जा सकता है़ जानकारी के अनुसार गत एक माह में 30 से अधिक फेसबुक अकाऊन्ट हैक करने की शिकायते साइबर सेल की ओर प्राप्त हुई है़ समय रहते शिकायत मिलने से अनेको को राहत भी मिली है़ 

Navbharat Live
navbharatlive.com