-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Eci Issues Notice To Prashant Kishor Seeks Reply Within 3 Days On His Name Appearing In Voter Lists Of Two States
प्रशांत किशोर को ECI का नोटिस: दो राज्यों की वोटर लिस्ट में नाम होने पर मांगा 3 दिन में जवाब
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Bihar Assembly Election 2025: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दो वोटर आईडी कार्ड रखने के मामले में चुनाव आयोग ने उन्हें तीन दिन में जवाब देने का नोटिस भेजा है।

प्रशांत किशोर (फोटो- सोशल मीडिया)
Prashant Kishor Dual Voter Card: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (पीके) विवादों में घिर गए हैं। बिहार और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों की मतदाता सूची में नाम होने के कारण चुनाव आयोग (ECI) ने उन्हें नोटिस जारी किया है और जल्द ही अपना पक्ष रखने को कहा है।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें दो वोटर आईडी कार्ड रखने के मामले में चुनाव आयोग (ECI) ने नोटिस भेजा है, जिसमें तीन दिन में जवाब मांगा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रशांत किशोर का नाम एक साथ बिहार और पश्चिम बंगाल, दोनों राज्यों की वोटर लिस्ट में दर्ज है।
दो वोटर आईडी कार्ड रखने पर बढ़ी पीके की मुश्किलें
इस मामले में सासाराम के रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रशांत किशोर को नोटिस भेजा है। उनके पास एक वोटर आईडी कार्ड बिहार के करगहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लिस्टेड है, जिसका नंबर IUJ1323718 है। वहीं, उनके पास दूसरा वोटर आई कार्ड (EPIC IUI 0686683) भी है, जो पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट (कोलकाता पश्चिम लोकसभा क्षेत्र) से संबंधित है। करगहर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने यह नोटिस 28 अक्टूबर, 2025 को प्रकाशित एक समाचार आइटम के आधार पर भेजा है।
सम्बंधित ख़बरें
Mukesh Roshan को बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, तेजस्वी के करीबी पूर्व विधायक ने बिहार पुलिस से मांगी सुरक्षा
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
मेरी और पिताजी की हत्या की साजिश… थाने पहुंचे तेज प्रताप, आकाश यादव समेत 7 के खिलाफ FIR, बिहार में हड़कंप
खान सर को कोर्ट से फिर मिली राहत! पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगी रोक को रखा बरकरार, पेश की केस डायरी
गैरकानूनी है एक से अधिक वोटर आईडी रखना
दो वोटर आईडी कार्ड रखना या एक से अधिक चुनाव क्षेत्रों में मतदाता पहचान पत्र रखना पूरी तरह गैरकानूनी है। यह जनप्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की धारा 17 और धारा 18 का उल्लंघन है, जो स्पष्ट करती है कि कोई भी व्यक्ति एक से अधिक वोटर आईडी नहीं रख सकता।
जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 31 के तहत, एक से अधिक चुनाव क्षेत्रों में वोटर आईडी रखना एक दंडनीय अपराध है। यदि किसी व्यक्ति के पास अलग-अलग वोटर लिस्ट से मतदाता पहचान पत्र पाया जाता है, तो कानून में कार्रवाई का प्रावधान है। इसमें एक साल तक की कैद, जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: BJP को बिहार और बिहारियों से नहीं कुर्सी से मतलब…,तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
बिहार चुनाव के बीच आया नोटिस
प्रशांत किशोर को यह नोटिस ऐसे समय में मिला है जब बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार की कुल 243 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग होनी है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को 121 सीटों पर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगा। चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस बार बिहार चुनाव में 7 करोड़ 42 लाख वोटर हैं, जिनमें 3 करोड़ 92 लाख पुरुष जबकि 3 करोड़ 49 लाख महिला वोटर्स शामिल हैं।
Eci issues notice to prashant kishor seeks reply within 3 days on his name appearing in voter lists of two states
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Amazon Prime Day 2026 की तारीखें घोषित, 3 दिन तक मिलेगी भारी छूट, स्मार्टफोन-लैपटॉप खरीदने वालों का फायदा
Jun 21, 2026 | 04:10 AMसिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
Jun 21, 2026 | 02:54 AMAaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM













