बिहार में कांग्रेस ने पहली गारंटी का किया ऐलान, महिलाओं की बल्ले-बल्ले...महागठबंधन की सरकार बनी तो मिलेगा इतना पैसा

बिहार में कांग्रेस पार्टी ने आज अपने घोषणा पत्र का पहला पार्ट जारी किया है। घोषणा पत्र में कांग्रेस ने महागठबंधन की सरकार बनने पर 2500 रुपये हर महीने देने का वादा किया है।
बिहार में कांग्रेस ने पहली गारंटी का किया ऐलान, महिलाओं की बल्ले-बल्ले...महागठबंधन की सरकार बनी तो मिलेगा इतना पैसा
राजेश कुमार, अलका लांबा व अन्य कांग्रेस नेता (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

पटनाः साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। राजनीतिक दल सियासी गुणा गणित में जुटे हुए हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र का पहला पार्ट जारी किया है, जिसे कांग्रेस की गारंटी नाम दिया गया है। कांग्रेस की पहली गारंटी महिलाओं के लिए हैं, जिसे माई बहिन मान योजना नाम दिया है। इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में सीधे 2500 रूपये हर महीने डाले जाएंगे।

पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा सहित अन्य पार्टी के नेता मौजूद रहे। हालांकि इस दौरान प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और कन्हैया कुमार नदारद रहे।

'महागठबंधन की सरकार वादा निभाएगी'

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि हम महिलाओं की आर्थिक सफलता के लिए तत्पर हैं। इसी के तहत बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर, हम प्रदेश की महिलाओं के लिए हर महीने 2,500 रुपए की गारंटी की घोषणा कर रहे हैं। इस योजना का नाम 'माई बहिन मान योजना' होगा। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां ऐसी योजना पहले से ही चल रही है। ऐसी योजना कर्नाटक में सबसे पहले शुरू हुई और हिमाचल प्रदेश और झारखंड में भी यह सुचारू रूप से जारी है।

भाजपा ने की वादाखिलाफीः राजेश कुमार

वहीं प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए राजेश कुमार ने कहा कि पिछले चुनाव में BJP ने बिहार की जनता से ऐसा ही वादा किया था, लेकिन जब उनकी सरकार बनी, तो उन्होंने इसे लागू करने से मना कर दिया।लेकिन कांग्रेस जो कहती है, वो कर दिखाती है। जैसा कि आप कर्नाटक, हिमाचल और झारखंड में देख सकते हैं। हम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जताई खुशी

महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि मुझे इस बात की बेहद खुशी और गर्व है कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने पहली गांरटी में महिलाओं के लिए घोषणा की है। इस योजना का नाम - 'माई बहिन मान योजना' है, जिसमें महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए मिलेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com