बिहार के हाजीपुर में बेफिक्र होकर नाच-गाना श्रद्धालुओं को पड़ा महंगा, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 8 कांवड़ियों की मौत

दिल दहलाने वाली घटना बिहार के हाजीपुर के जंदाहा रोड औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा चुहरमल स्थान के निकट की है। जहां श्रद्धालु अपनी भक्ति में मगन होकर नाच-गाना कर रहे थे तभी हाई टेंशन तार की चपेट में डीजे आ गया। जिसके बाद आठ कांवड़ियों की मौत हो गई।
Hajipur Kanwar Yatri Died
हाजीपुर में करेंट लगने से कांवड़ यात्रियों की मौत (सोर्स:- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

पटना: बिहार के हाजीपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है जहां 4 अगस्त (रविवार) देर रात हाई टेंशन तार की चपेट में डीजे के आने से 8 कांवड़ियों की मौत हो गई वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। घायलो को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में कोहराम मच गया।

ये दिल दहलाने वाली घटना बिहार के हाजीपुर के जंदाहा रोड औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा चुहरमल स्थान के निकट की है। जहां श्रद्धालु अपनी भक्ति में मगन होकर नाच-गाना कर रहे थे तभी हाई टेंशन तार की चपेट में डीजे आ गया। जिसके बाद आठ कांवड़ियों की मौत हो गई।

करंट लगने से झुलस गए कई लोग

मिली जानकारी के अनुसार डीजे गाड़ी के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से आधा दर्जन कांवड़िये गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिसके बाद वहां कोहराम मच गयास, लोगों इधर-उधर भागने लगे, इसके साथ ही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी झुलसे हुए लोगों को हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

मृतकों की पहचन

वहीं बात अगर करेंट की चपेट में आने से मरने वालें श्रद्धालूओं की करें तो जानकारी के अनुसार, रवि कुमार पिता धर्मेंद्र पासवान, राजा कुमार पिता स्व लाला दास, नवीन कुमार पिता स्वर्गीय फुदेना पासवान, अमरेश कुमार पिता सनोज भगत, अशोक कुमार पिता मंटू पासवान, चंदन कुमार पिता चंदेश्वर पासवान, कालू कुमार पिता परमेश्वर पासवान, आशी कुमार पिता मिंटू पासवान का नाम शामिल है।

सदर एसडीपीओ ने दी ने जानकारी

वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए हाजीपुर सदर के एसडीपीओ ने बताया कि कांवड़िये डीजे पर सवार होकर जा रहे थे। डीजे की आवाज काफी तेज थी। डीजे अधिक ऊंचा था, इस वजह से बिजली का तार फंस गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। कुछ लोग घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

पहलेजा घाट जा रहे थे श्रद्धालु

इसके साथ ही इस मामले में वहां उपस्थित लोगों की माने तो उनका कहना है कि, श्रद्धालू सुल्तानपुर से डीजे ट्रॉली पर सवार होकर पहलेजा घाट जा रहे थे। पहलेजा घाट से जल लेकर बाबा हरिहरनाथ मंदिर में सोमवार की सुबह जलाभिषेक करना था। इसी दौरान बाबा चौहरमल स्थान के निकट हाई टेंशन तार की चपेट में डीजे आ गया। करंट लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग झुलस गए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com