Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गया नहीं, अब ‘गया जी’ कहिए जनाब, नीतीश कैबिनेट ने शहर का नाम बदलने का लिया निर्णय, ये बताई वजह

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट बैठक के दौरान बड़ा निर्णय लिया है। नीतीश सरकार ने धार्मिक शहर गया का नाम बदलने का निर्णय लिया है। अब यह शहर 'गया जी' नाम से जाना जाएगा।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: May 16, 2025 | 08:18 PM

नीतीश कुमार ने कैबिनेट मीटिंग में गया शहर का नाम बदलने का किया फैसला

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में कई जिलों के नाम बदले गए हैं। उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों का नया नामकरण किया गया है। इसी दिशा में अब बिहार में नीतीश सरकार ने भी प्रमुख धार्मिक शहर गया का नाम बदलने का निर्णय लिया है। कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया गया है कि गया का नाम बदलकर ‘गया जी’ रखा जाएगा। ऐसे में आने वाले समय में गया के स्थान पर इसे गया जी कहा जाएगा।

बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार की ओर से कई बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में गया का नाम बदलने का फैसले पर मुहर लगाई है। आज हुई कैबिनेट बैठक में 69 प्रस्ताव पास किए गए हैं। इसपर सभी ने सहमति जताई है। इसके अलावा अन्य निर्णय भी लिए गए हैं। मुख्यमंत्री आवास पर बैठक की गई है।

गया का नाम बदलने के पीछे ये है कारण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट मीटिंग में प्रसिद्ध धार्मिक शहर गया का नाम बदलने पर फैसला लिया गया है। इस दौरान मीटिंग में सरकार ने इस शहर का नाम बदलने के पीछे वजह भी बताई है। कहा गया है कि शहर विश्व के दो बड़े धर्मों हिंदू और बौद्ध धर्म की आस्था का केंद्र है। इसलिए यह बदलाव किया जा रहा है। गया का नाम अब ‘गया जी’ किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

ऑपरेशन सिंदूर ने रोक दी थी PAK की सांसे! 66 बार अमेरिका से लगाई गुहार, कॉल-ईमेल डिटेस से हुआ खुलासा

बिहार में ‘खाकी’ पर दाग: छापेमारी में 2 KG सोना और 6 KG चांदी ‘हड़प’ गए थानेदार, DIG ने किया सस्पेंड

बिहार में जंगलराज 2.0? पटना में दिनदहाड़े हुआ गैंगवार, कुख्यात बदमाश अमन शुक्ला की गोली मारकर हत्या

भारत में बांग्लादेश-नेपाल जैसे हालात बनाने की साजिश, पाकिस्तान हनी ट्रैप को बना रहा हथियार

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद के परिवारों को मदद राशि

बिहार सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर और भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिवार वालों को सहायता राशि के तौर पर 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने का भी ऐलान किया है। इस दौरान भारत पाक युद्ध में सैनिकों के पराक्रम की सराहना की गई।

राज्य कर्मियों का डीए भी बढ़ाया गया

बिहार चुनाव से पहले राज्य कर्मचारियों को भी खुश करने की कोशिश की गई है। कैबिनेट ने राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। राज्य कर्मियों के डीए में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा प्रदेश भर में कुल 1069 नए पंचायत भवनों का निर्माण भी कराया जाएगा।

 

Cm nitish kumar cabinet change gaya city name now its called gaya ji

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2025 | 08:18 PM

Topics:  

  • Bihar Cabinet
  • Bihar Government
  • Bihar News
  • Nitish Kumar
  • Operation Sindoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.