Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bihar News: बिहार के दरभंगा में दो समुदायों के बीच झड़प, पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार

Bihar News: पुलिस अधीक्षक आलोक ने बताया कि स्थिति पर तत्काल काबू पा लिया और घटना में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब तक घटना के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Mar 31, 2025 | 03:43 PM

घटना से जुड़ी वायरल तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में दो समुदायों के सदस्यों ने कथित तौर पर एक-दूसरे पर पथराव किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना कुशेश्वरस्थान पुलिस थाना क्षेत्र के केवटगामा पचियारी गांव में हुई। घटना उस समय हुई जब रविवार शाम को एक प्रार्थना सभा के बाद लोगों का एक समूह लौट रहा था। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण-दरभंगा) आलोक ने बताया कि स्थिति पर तत्काल काबू पा लिया और घटना में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब तक घटना के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है और 45 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि यह घटना उस समय हुई जब एक समुदाय के लोगों ने कलश शोभा यात्रा से लौट रहे दूसरे समुदाय के लोगों पर छतों से पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

45 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि मामूली झड़प भी हुई। एक अफवाह फैली कि एक मुर्गी को लाठी से पीटा गया है जिसके कारण कथित तौर पर यह घटना हुई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। घटना में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमने दोनों पक्षों के उपद्रवियों की पहचान कर ली है। 45 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

NEET Student Death Case: हॉस्टल में नीट छात्रा के साथ क्या हुआ था? परिजनों से बंद कमरे में हुई मैराथन पूछताछ

लेखनगर में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, सड़क पर हुए संघर्ष की पुलिस जांच में जुटी

सुनेत्रा पवार का मंत्रालय रिश्वतखोरी पर सख्त रुख, कोर कमेटी की आपात बैठक बुलाई

ठोस आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार, सूरज शिंदे की मौत पर हत्या का शक, 15 घंटे तक पुलिस स्टेशन में रहा शव

बिहार की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

क्यों शुरू हुआ विवाद?

विवाद की मुख्य वजह बताया जा रहा है कि कलश यात्रा जिस सड़क से जा रहा थी, उसी सड़क पर आवारा मुर्गा-मुर्गी भीड़ के कारण डरकर इधर-उधर भागने लगे। मुर्गा-मुर्गी का डरकर इधर उधर भागना ही इस बड़ी घटना का कारण बना। मुस्लिम लोगों का कहना था कि पक्षियों को क्यों हड़काया गया और इसी बात को लेकर वहां पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। यादव बहुल क्षेत्र केवटगामा में तुरंत तनाव फैल गया। इससे पहले कि मामला और ज्यादा बढ़ पाता, तुरंत कई थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। फिलहाल स्थिति अभी सामान्य है। दोषियों को पुलिस चिन्हित कर रही है।

Clash between two communities in bihar darbhanga six people arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 31, 2025 | 03:43 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Communal Clash
  • Crime

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.