अनंत सिंह के लिए प्रचार कर बुरे फंसे सम्राट चौधरी और ललन सिंह, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Samrat Choudhary: केंद्रीय मंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मोकामा विधानसभा में रोड शो किया। खुली जीप में बरहपुर से मोकामा तिराहा चौक तक रोड शो अनंत सिंह को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की।
- Written By: मनोज आर्या
मोकामा में अनंत सिंह के लिए चुनाव प्रचार करते ललन सिंह और सम्राट चौधरी, (सोर्स- X/@samrat4bjp)
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियां पूरी दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। राज्य के अलावा देश के कई दिग्गज नेता इस चुनाव महासमर में अपने-अपने दलों के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मोकामा से एनडीए और जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह के पक्ष में एक रोड शो किया। इसके बाद इन दोनों नेताओं पर केस दर्ज कर लिया गया है।
मोकामा में इन दोनों नेताओं द्वारा निकाली गई रैली में अत्यधिक लंबा काफिला होने के कारण कानूनी कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि यहां से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह के समर्थन में ललन सिंह औ सम्राट चौधरी अरोड शो करने गए थे।
आचार सहिता उल्लंघन मामले में हुआ एक्शन
लेकिन इस बीच चुनाव आचार सहिता का उल्लंघन करने के मामले में दोनों नेताओं पर कानूनी शिकंजा कस गया है। ललन सिंह औ सम्राट चौधरी के रोड शो में गाड़ियों के ज्यादा लंबे काफिले को आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है। जिसके बाद रोड शो पर केस दर्ज हुआ है। पटना पुलिस ने रोड शो के आयोजकों पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में पुलिस ने सायरन लगी कार सहित दो वाहनों को को भी जब्त किया है।
सम्बंधित ख़बरें
अगर जरा भी खरोच आई… लालू की बेटी रोहिणी ने सम्राट चौधरी को दी धमकी, बोली- मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
तेज प्रताप की धमकी का सम्राट ने दिया करारा जवाब! लालू यादव और राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा में भारी कटौती
सीएम आवास के साथ नहीं जुड़ेगा 5 देशरत्न मार्ग, सम्राट चौधरी के बंगले को लेकर जारी हुआ आदेश
चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन
खुली जीप में रोड शो
केंद्रीय मंत्री और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मोकामा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। खुली जीप में बरहपुर से मोकामा तिराहा चौक तक रोड शो कर एनडीए प्रत्याशी अनंत कुमार सिंह को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। रोड शो बरहपुर, मोर, शिवनार से थाना चौक होते हुए तिराहा चौक तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
चुनाव तक मोकामा में रहेंगे ललन सिंह
मोकमा विधानसभा के एनडीए समर्थित उम्मीदवार पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह के दुलारचंद हत्याकांड में जेल जाने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने चुनाव प्रचार की कमान अपने हाथों में लिया है। हम सभी का दायित्व है कि एक-एक कार्यकर्ता अनंत सिंह बनकर भारी बहुमत से जीत हासिल करें।
ये भी पढ़ें: Bihar: पहले चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, NDA की महिला कार्यकर्ताओं से PM मोदी करेंगे बात
मोकोमा में रोड शो के दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि एक-एक गांव में अनंत सिंह के पक्ष में लोग चुनाव की कमान संभालें ताकि अनंत बाबू जीत जाएं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब चुनाव तक मोकामा में ही रहने की बात कहीं।
