- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Election Pm Modi Talk To Women Workers Of Nda On Last Day Of First Phase Campaign
Bihar: पहले चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, NDA की महिला कार्यकर्ताओं से PM मोदी करेंगे बात
Bihar Assembly Elections: विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 121 सीटों पर वोटिंग होगी। पहले चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। इनमें दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा का नाम है।
- Written By: मनोज आर्या

नरेंद्र मोदी, (फाइल फोटो)
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में आज पहले चरण के चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। छह नवंबर को राज्य के 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होंगी। चुनाव के पहले चरण के प्रचार अभियान के आखिरी चरण में पीएम मोदी मंगलवार को एनडीए की महिला कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। यह बातचीत बीजेपी की ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ पहल के तहत होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बिहार में महिला शक्ति विधानसभा चुनाव मेंब बीजेपी- एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए असाधारण उर्जा और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में महिलाओं की भागीदारी बिहार में लोकतंत्र को और मजबूत कर रही है।
सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम ने दी जानकारी
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मैं चार नवंबर को शाम साढ़ें तीन बजे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत- महिला संवाद’ पहल के तहत अपनी माताओं और बहनों के साथ बातचीत करुंगा। विधानसभआ चुनाव से पहले, बिहार सरकार ने उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की योजना के तहत 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10,000 रुपये ट्रांसफर किए।
सम्बंधित ख़बरें
‘प्रदेश की जनता जवाबदेही चाहती है…’, MP में बढ़ा सियासी पारा! जीतू पटवारी ने गिनाए सरकार के ‘फेलियर’
BJP के 74 MLA करोड़पति, 19 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले; असम चुनाव में जीते विधायकों का रिपोर्ट कार्ड
बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के बाद तीस्ता जल संधि चर्चा में, क्या है भारत-बांग्लादेश का वर्षों पुराना विवाद?
पंजाब ब्लास्ट मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा आरोप; कहा- ये धमाके BJP के इलेक्शन की तैयारी
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए हमारी मातृशक्ति भी असाधारण ऊर्जा और पूरे समर्पण भाव से जुटी हुई है। चुनाव अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी बिहार में लोकतंत्र की यात्रा को और सशक्त बना रही है। कल 04 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत -… pic.twitter.com/ZkU4YahMeC — Narendra Modi (@narendramodi) November 3, 2025
पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 121 सीटों पर वोटिंग होगी। पहले चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। इनमें दोनों उप-मुख्यंमत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा का भी नाम शामिल है। इसके अलावा 15 मंत्रियों की भी किस्मत का फैसला पहले चरण में होना है। विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, मंगल पाडेय, मदन सहनी, नीतीन नवीन, महेश्वर हजारी, सुनील कुमार का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें: बिहार में अपराध होता था और गोरखपुर में मेरा खून खौलता था…गोलू हत्याकांड का जिक्र कर बोले सीएम योगी
दांव पर दिग्गजों की साख
वहीं, रत्नेशसादा, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेन्द्र मेहता, संजय सरावगी, डा. सुनील कुमार, जिवेश कुमार, राजू कुमार सिंह और कृष्ण कुमार मंटू। वहीं, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, राम कृपाल यादव, श्याम रजक, अनंत सिह, अमरेन्द्र पांडेय, हरिनारायण सिंह, उमेश कुशवाहा और श्रेयसी सिंह समेत कई दिग्गजों की किस्मत मतदाता 6 नवंबर को तय करेंगे।
Bihar election pm modi talk to women workers of nda on last day of first phase campaign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई एयरपोर्ट अलर्ट: 6 घंटे के लिए बंद रहेंगे दोनों रनवे, प्री-मानसून मेंटेनन्स के कारण उड़ानें प्रभावित
May 06, 2026 | 07:18 PM‘प्रदेश की जनता जवाबदेही चाहती है…’, MP में बढ़ा सियासी पारा! जीतू पटवारी ने गिनाए सरकार के ‘फेलियर’
May 06, 2026 | 07:03 PM48 घंटे में खत्म होगी अमेरिका-ईरान जंग! दोनों देशों के बीच इन 3 बड़े मुद्दों पर बन गई सहमति
May 06, 2026 | 07:01 PMAkshay Kumar ने करवाई आंख की सर्जरी, शूटिंग के बीच लिया ब्रेक, विजन करेक्शन के बाद जल्द करेंगे वापसी
May 06, 2026 | 06:45 PMमध्य प्रदेश में ऑर्गन ट्रांसप्लांट को बढ़ावा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने दिए बड़े संकेत
May 06, 2026 | 06:44 PM15 साल में हमारे 68 कार्यकर्ता शहीद, हार के बाद हत्या की बातें करना हास्यास्पद, किशोर जोशी ने विपक्ष को घेरा
May 06, 2026 | 06:39 PMAndroid 17 से बदल जाएगी फोन चलाने की आदत, 12 मई को होगा Mega Event, जानिए क्या आएगा नया
May 06, 2026 | 06:37 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM













