बुटीबोरी MIDC हादसे में बिहार के 6 मजदूरों की मौत, CM नीतीश कुमार ने जताया शोक, मुआवजे का किया ऐलान
Butibori MIDC Factory Accident: नागपुर के बुटीबोरी MIDC में पानी की टंकी फटने से बिहार के छह मजदूरों की मौत और नौ घायल। सीएम नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त कर मुआवजे की घोषणा की।
- Written By: प्रिया जैस
बुटीबोरी हादसे पर नीतीश कुमान ने जताया शोक (सौजन्य-सोशल मीडिया)
CM Nitish Kumar’s Statement: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के नागपुर में बुटीबोरी के महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन रीजन में स्थित सोलर पैनल निर्माण फैक्ट्री में पानी की टंकी फटने से बिहार के छह मजदूरों की हुई मौत पर मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है।
मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृत मजदूरों के शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना में बिहार के मृतक मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।
नीतीश कुमार ने दिए निर्देश
उन्होंने बिहार के रहने वाले घायल मजदूरों के समुचित इलाज की भी व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में बिहार के स्थानीय आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुँचाने के लिए सभी समुचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
नीतीश कुमार को जबरदस्ती हटाया गया! बांकीपुर में भाजपा की हार पर बोले अनंत सिंह, सम्राट चौधरी के लिए क्या कहा?
ही-ही-ही-ही हंस देले… बांकीपुर में BJP की हार के बाद PK के समर्थकों ने जमकर चिढ़ाया, VIDEO हुआ वायरल
Explainer: अपने ही गढ़ में हारी BJP…सम्राट के साथ तेजस्वी के लिए चुनौती कैसे बने PK? समझें पूरा गणित
यह भी पढ़ें – दिनेश गवाड़े हत्याकांड में बड़ी गिरफ्तारी, NIA ने 2 और नक्सली किए अरेस्ट, सामने आया तेलंगाना कनेक्शन
बिहार के 6 मजदूरों की मौत
बता दें कि नागपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। अचानक पानी की टंकी फटने से छह मजदूरों की मौत हो गई। सभी बिहार के रहने वाले थे। इस हादसे में नौ लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना बुटीबोरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत नवीन एमआईडीसी इलाके की है।
हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों में मुजफ्फरपुर और पश्चिम चंपारण के विभिन्न गांवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायल मजदूरों में भी कुछ बिहार के रहने वाले हैं। प्रथम दृष्टया इस दुर्घटना का कारण रखरखाव में त्रुटि बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
