बिहार में आई नौकरी की बहार, अब बिना B.Ed-TET वाले भी बन सकेंगे शिक्षा अधिकारी, 900 से ज्यादा वैकेंसी
BPSC 2025: बिहार में चुनाव की तैयारी के साथ ही सरकारी वैकेंसी में भी तेजी आ रही है। बीपीएससी एग्जाम के तहत नियुक्तियां लगातार जारी हैं। अब उम्मीदवार बिना बीएड और टेट एग्जाम के बन सकेंगे शिक्षा अधिकारी
- Written By: गीतांजली शर्मा
बिहार में असिस्टेंट एजुकेशन डेवलमेंट ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, बंपर वैकेंसी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
BPSC AEDO Recruitment 2025: बिहार में चुनावी तैयारी के साथ-साथ युवाओं को नौकरी देने की तैयारी भी जोरों पर है। प्रदेश में नौकरी की बहार की फेहरिस्त में एक नया बंपर मौका आया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रदेश में एक बार फिर शानदार अवसर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)ने असिस्टेंट एजुकेशन डेवलमेंट ऑफिसर (AEDO)भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस पूरे भर्ती अभियान में 900 से ज्यादा पदों को भरे जाने की तैयारी है।
राज्य में सरकारी नौकरी के लिए बीपीएससी एईडीओ भर्ती 2025 विज्ञापन संख्या 87/2025 की आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त 2025 से शुरू होनी है। योग्य और इच्छुक उम्मीवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर 26 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों की कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स कुछ इस तरह
बिहार भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 935 पदों को भरा जाएगा, जिनमें महिला उम्मीदवारों के लिए 319 पद आरक्षित हैं। यहां देखें कैटगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स-
सम्बंधित ख़बरें
Ex Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
ISRO Scientist Engineer Recruitment: 92 साइंटिस्ट/इंजीनियर पदों पर भर्ती; बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Patna High Court Assistant Recruitment: 68 असिस्टेंट पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
| कैटेगरी | कुल पद | पुरूषों की सीट | महिलाओं की सीट |
|---|---|---|---|
| जनरल | 374 | 243 | 131 |
| आर्थिक रुप से कमजोर | 93 | 60 | 33 |
| पिछड़ा वर्ग | 112 | 73 | 39 |
| अनुसूचित जाति | 150 | 97 | 53 |
| अनुसूचित जनजाति | 10 | 06 | 04 |
| आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग | 168 | 109 | 59 |
| महिला बीसी | 28 | – | 28 |
| कुल पदों की संख्या | 935 | 588 | 319 |
आवेदक की योग्यता
शैक्षणिक योग्यता: इस गवर्नमेंट जॉब के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री चाहिए। बीएड या टीईटी की डिग्री की कोई जरूरत नहीं है।
आयु सीमा: उम्मीदवारों की उम्र 01 मई 2025 तक कम से कम 21 साल और अधिकतम 37 साल तक ही होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी। वहीं, OBC/ EBC वर्ग के 40 वर्षीय और एससी/एसटी के 42 वर्षीय उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, आवेदन से पहले नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की डिटेल्स ध्यान से पढ़े लें।
चयन प्रक्रिया: बिहार सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (एईडीओ) के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर! TNUSRB ने निकाली बंपर वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई
पद की एप्लीकेशन फीस
सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को फीस के लिए 100/- रुपये का भुगतान करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने अपने ऑनलाइन आवेदन में पहचान प्रमाण के रूप में आधार संख्या का उल्लेख नहीं किया है, उन्हें बायोमेट्रिक शुल्क के रूप में 200/- (दो सौ) रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। कैंडिडेट ऑनलाइन पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस और कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के जरिए एप्लीकेशन फीस जमा कर सकते हैं। आवेदन की शुरूआत 27 अगस्त 2025 से है। पद के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन व चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रूपए की बेसिक सैलरी प्राप्त होगी।
