Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अपनी ही सीट पर पराई हुईं बीमा भारती, रुपौली में निर्दलीय शंकर सिंह ने जेडीयू-आरजेडी को चटाई धूल

बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव के नतीजों ने एनडीए और 'इंडिया' के साथ ही साथ सियासी पंडितों को भी जोर का झटका दिया है। रुपौली सीट पर बीमा भारती और कलाधर प्रसाद मंडल के जीत के अनुमानों के बीच निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जीत दर्ज कर ली है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jul 13, 2024 | 04:54 PM

रुपौली में निर्दलीय शंकर सिंह ने जेडीयू-आरजेडी को दी मात (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: सात राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। परिणामों के बाद सबसे ज्यादा चर्चा बिहार की रुपौल सीट की हो रही है। रुपौल सीट पर आरजेडी से बीमा भारती और जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल के बीच माना जा रहा था लेकिन जब नतीजे आए तो दोनों ही नेता धूल फांकते गए और बाजी तीसरे ने मार ली।

बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव के नतीजों ने एनडीए और ‘इंडिया’ के साथ ही साथ सियासी पंडितों को भी जोर का झटका दिया है। रुपौली सीट पर बीमा भारती और कलाधर प्रसाद मंडल के जीत के अनुमानों के बीच निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। शंकर सिंह को 67782 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे कलाधर प्रसाद मंडल को 59578 वोट ही हासिल हुए। सबसे बुरी हालत यहां बीमा भारती की रही और वह 30114 वोट ही हासिल कर सकीं।

अपनी ही सीट पर पराई हुईं बीमा भारती

रुपौली सीट पिछले विधानसभा चुनाव में जेडीयू के टिकट पर बीमा भारती ने जीती थी। लेकिन नीतीश कुमार की दूसरी गुलाटी के बाद बीमा भारती ने विधायकी से इस्तीफा देकर आरजेडी का दामन थाम लिया था। लोकसाभा चुनाव 2024 में आरजेडी ने बीमा भारती को पुर्णिया सीट से टिकट दिया लेकिन यहां भी निर्दलीय पप्पू यादव ने उन्हें मात दे दी थी।

प्रचार जोरदार फिर भी मिली हार

अब विधानसभा उपचुनाव में अपनी ही सीट पर बीमा भारती को न केवल हार का सामना करना पड़ा है बल्कि उन्हें तीसरी पोजीशन मिली है। जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन ने एकजुट होकर उनके पक्ष में प्रचार किया था। वहीं दूसरी तरफ कलाधर प्रसाद मंडल के लिए भी एनडीए ने पूरा जोर लगाया था। दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा के साथ केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान सहित एनडीए के तमाम बड़े नेताओं ने जेडीयू कलाधर प्रसाद मंडल के लिए कैंपेनिंग की थी।

क्यों निर्दलीय मैदान में आए शंकर सिंह

वहीं दूसरी तरफ शंकर सिंह इस बार लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से टिकट की उम्मीद में थे लेकिन जब टिकट नहीं मिला तो उन्होंने निर्दलीय ताल ठोंक दी। शंकर सिंह इससे पहले 2010, 2015 और 2020 में भी रुपौली से चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन तब उन्हें जीत नहीं मिली थी। हालांकि इस बार रुपौली की जनता ने उनकी आस पूरी कर दी है।

Bima bharti became a stranger in her own seat in by polls

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2024 | 04:54 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

UPI पेमेंट में फेल ट्रांजैक्शन की समस्या: जानें कैसे मिलेगा पैसा वापस

2

अब PF बैलेंस चेक करना हुआ आसान, जानिए 3 आसान तरीके

3

1976 के बाद ब्रिटेन में सबसे बड़ा जल संकट, सरकार की अनोखी सलाह पर उठे सवाल

4

Nagpur: श्वानों के लिए वैक्सीन और हेल्पलाइन में हो सुधार, समन्वय बैठक में पशुप्रेमियों ने की मांग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.