Bihar Election Survey: सबसे विश्वसनीय सर्वे आया सामने, बिहार में पलट गई बाजी, जानिए किसे दिया बहुमत?
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सरगर्मी चरम पर है। इस बीच सीएस यानी चाणक्य स्ट्रैटेजी का चुनावों पर किया गया एक सर्वे सामने आया है। जिसके नतीजे एकदम चौंकाने वाले हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
बिहार इलेक्शन सर्वे (कॉन्सेप्ट फोटो)
Bihar Pre Election Survey: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सरगर्मी चरम पर है। 6 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले आज प्रचार का आखिरी दिन है। इस बीच सीएस यानी चाणक्य स्ट्रैटेजी का चुनावों पर किया गया एक सर्वे सामने आया है। जिसके नतीजे एकदम चौंकाने वाले हैं।
मंगलवार का सामने आए चाणक्य स्ट्रैटेजी के इस सर्वे के अनुसार, इस बार भी राज्य में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है। हालांकि, नतीजे 2020 की ही तरह होंगे और एनडीए सरकार बनाएगा। आइए इस सर्वे को विस्तार से समझते हैं।
चाणक्य सर्वे ने किसे दिया बहुमत
दरअसल, बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की ज़रूरत होती है। चाणक्य स्ट्रैटेजी के इस सर्वे के अनुसार, एनडीए को 128 से 134 सीटें मिलने की उम्मीद है, जो बहुमत के आंकड़े से कहीं ज़्यादा है। इसका मतलब है कि 2020 की तरह इस बार भी एनडीए सरकार बनाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
VD Satheesan Oath: केरलम के नए सीएम बने वीडी सतीशन, 20 सदस्यीय कैबिनेट के साथ ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
आज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
किसे मिलने वाली हैं कितनी सीटें?
महागठबंधन की बात करें तो उसे 102 से 108 सीटें मिल सकती हैं। इसका मतलब है कि वे बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे दिख रहे हैं। महागठबंधन की सीटें पिछले चुनाव के मुकाबले कम हुई हैं, लेकिन कोई बहुत खास अंतर नहीं दिख रहा है। चाणक्य स्ट्रैटेजी सर्वे के अनुसार इस बार भी चुनाव का फैसला भी मामूली अंतर से होगा।
कैसा रहेगा प्रशांत किशोर का हाल?
एनडीए और महागठबंधन के अलावा प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी, मायावती की बहुजन समाज पार्टी और ओवैसी की आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन समेत बाकी के अन्य दलों को 5 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है। सर्वे के अनुसार 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे एनडीए के पक्ष में दिख रहे हैं। हालांकि, अंतर इतना कम है कि चुनाव के आखिर तक कुछ भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें: बिहार में वोटिंग से पहले पलट गया खेल! एकतरफा जीत रहा ये गठबंधन, सर्वे ने उड़ाया होश
बिहार विधानसभा चुनाव का शेड्यूल
आपको बता दें कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को राज्य की 121 सीटों के लिए होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। शेष 122 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
