Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ओवैसी ने सेट कर दिया बिहार का चुनावी प्लान, जानिए किसे होगा तगड़ा नुकसान?

बिहार चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने नई चाल चली है। पार्टी महागठबंधन से समझौता न होने की स्थिति में तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिश कर रही है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jun 30, 2025 | 04:29 PM

नीतीश कुमार, असदुद्दीन ओवैसी व लालू प्रसाद यादव (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सभी पार्टियों ने अपनी चाल चलनी शुरू कर दी है। अब बिहार चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने नई चाल चली है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि उन्होंने 15 दिन पहले ही राजद और कांग्रेस के जिम्मेदार लोगों को संदेश भेजा था। इसमें उन्होंने कांग्रेस-राजद और वाम दलों के महागठबंधन में शामिल होने की बात कही थी।

अख्तरुल ईमान ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी महागठबंधन से समझौता न होने की स्थिति में तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हम कुछ दलों से बातचीत कर रहे हैं। तीसरे मोर्चे के लिए किन दलों से बातचीत चल रही है, इस सवाल पर ईमान ने किसी दल का नाम लेने से इनकार कर दिया।

तीसरे मोर्चे को लेकर चल रही चर्चा!

जब उनसे पूछा गया कि क्या AIMIM ने 2020 का चुनाव उन दलों में से किसी के साथ लड़ा था, क्या उनसे बातचीत चल रही है? इस सवाल पर ईमान ने हां में जवाब दिया। लेकिन उन दलों का नाम लेने से इनकार कर दिया। ईमान ने कहा कि यह प्रस्ताव बिहार के हित में, बिहार की नई पीढ़ी के हित में, बिहार के भविष्य के हित में और बिहार के सौहार्दपूर्ण वातावरण को बनाए रखने के लिए दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

बिहार में नई सरकार की कवायद तेज! इस्तीफे से पहले CM नीतीश का दिल्ली दौरा; मोदी-शाह के साथ अहम मुलाकात

वाराणसी में गंगा की लहरों पर शर्मनाक हरकत! बीयर पार्टी करते युवकों का VIDEO वायरल, मचा सियासी बवाल

नीतीश ने जलाई लालू के घर में बिजली, अब लालटेन लेकर घूम रहे हैं ट्विटर बबुआ, JDU का तेजस्वी पर बड़ा हमला

बिहार में खेला शुरू! नीतीश कुमार की राज्यसभा शपथ की तारीख तय, कौन बनेगा प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री?

महागठबंधन को दिया था प्रस्ताव

उन्होंने कहा कि महागठबंधन से धोखा खाने के बाद भी हमने यह प्रस्ताव दिया है। जब ईमान से पूछा गया कि क्या प्रस्ताव में सीटों की संख्या का भी जिक्र है, तो ईमान ने कहा कि नहीं, सीटों की संख्या को लेकर अभी कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 2020 में महागठबंधन ने 112 सीटें जीती थीं और AIMIM ने पांच सीटें जीती थीं, उसी के अनुपात में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय किया जा सकता है।

महाराष्ट्र में ओवैसी ने किया जिक्र

दरअसल, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को महाराष्ट्र के परभणी में आयोजित एक रैली में इस प्रस्ताव का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि अख्तरुल ईमान ने प्रस्ताव भेजा था कि अगर बीजेपी को दोबारा सत्ता में आने से रोकना है तो हमारे साथ आकर हाथ मिला लें। लेकिन इस पर फिलहाल बात बनती नज़र नहीं आ रही है।

अगर बिहार में @BJP4India को रोकना है, तो @Akhtaruliman5 का प्रस्ताव स्वीकार करना होगा pic.twitter.com/HrgrrvxUIP — Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) June 30, 2025

जानिए किसे होगा तगड़ा नुकसान?

AIMIM ने 2020 का विधानसभा चुनाव ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट में शामिल होकर लड़ा था। इन चुनावों में AIMIM ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा और पांच पर जीत हासिल की। हालांकि उसके चार विधायक बाद में राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए। अब अगर एक बार फिर तीसरा मोर्चा बना तो एनडीए में जेडीयू और महागठबंधन में RJD को नुकसान हो सकता है।

टूट चुका है ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट

AIMIM के अलावा ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट में उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, बीएसपी, समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) शामिल थे। इनमें से उपेंद्र कुशवाहा ने अब राष्ट्रीय लोक मंच नाम से नई पार्टी बना ली है और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए का हिस्सा हैं।

बिहार के 2003 लिस्ट वाले 60% वोटर्स को मिलेगी सहूलियत, EC ने बदला नियम

ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भी एनडीए का हिस्सा है। 2020 के चुनाव में AIMIM ने 19 सीटों पर चुनाव लड़कर पांच सीटें जीतीं और चार सीटों पर तीसरे स्थान पर रही। इसे 5,23,279 वोट मिले। इसे अपने लड़े गए वोटों का 1.3 प्रतिशत वोट मिला। AIMIM ने बिहार के सीमांचल क्षेत्र की सभी सीटें जीतीं, जहां मुस्लिम आबादी बहुत अधिक है।

Bihar polls asaduddin owaisi election strategy revealed who stands to lose big

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2025 | 04:29 PM

Topics:  

  • AIMIM
  • Asaduddin Owaisi
  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.