Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस में नई नियुक्तियों के बाद राहुल गांधी आज पहुंच रहे बिहार, बीते 4 महीने में तीसरा दौरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानी 7 अप्रैल को बेगूसराय में चल रही कन्हैया कुमार की 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा में शामिल होने वाले हैं। बता दें, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बेगूसराय के बाद पटना पहुंचेंगे।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Apr 07, 2025 | 11:19 AM

राहुल गांधी, (कांग्रेस नेता)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना : बिहार में अगले 6-7 महीनों के अंदर विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी साल की शुरुआत से ही चुनावी कमर कस ली है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पहले से ही एक्टिव मोड में आ गए हैं। बता दें, नेता पतिपक्ष राहुल गांधी पिछले चार महीने में तीसरी बार बिहार आज 7 अप्रैल को बिहार पहुंच रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानी 7 अप्रैल को बेगूसराय में चल रही कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में शामिल होने वाले हैं। बता दें, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बेगूसराय के बाद पटना पहुंचेंगे। पटना पहुंचकर संविधान सुरक्षा सम्मेलन में हिस्ला लेंगे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करेंगे।

अब तक की आई जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी बेगूसराय में वह सुभाष चौक पर कन्हैया कुमार की पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा में शामिल होकर तीन किलोमीटर तक कन्हैया कुमार के साथ चलेंगे। राहुल गांधी इस दौरान आम जनता से भी बात करेंगे और उनकी समस्याएं जानेंगे। तीन किलोंमिटर की पदयात्रा पूरा करने के बाद राहुल गांधी बेगूसराय से पटना के लिए रवाना हो जाएंगे जहां उन्हें श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शिरकत करनी है।

सम्बंधित ख़बरें

अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में अब सड़क पर उतरने जा रही कांग्रेस, पंजाब में राहुल गांधी की रैली से होगा आगाज

थप्पड़बाज BDO की दबंगई, पैर पकड़ गिड़गिड़ाता रहा युवक, साहब बरसाते रहे तमाचे; वीडियो वायरल

पंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप

यूपी के बाद अब बिहार में खुले में नहीं बिकेगा मांस, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नियम को लेकर क्या कहा?

सदाकत आश्रम जाएंगे राहुल गांधी

कांग्रस नेता राहुल गांधी श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पहुंचने के बाद बिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंचेंगे। राहुल गांधी वहां, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के साथ एक औपचारिक बैठक करने वाले हैं। ऐसी संभावनाएं लगाई जा रही है कि इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ रणनीति बनाई जा सकती है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि बिहार कांग्रेस में नई नियुक्तियों के बाद राहुल गांधी का ये पहला बिहार दौरा हो रहा है। बिहार कांग्रेस की नई टीम के साथ राहुल गांधी की ये पहली बैठक होने वाली है।

बिहार की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि राहुल गांधी का पिछले चार महीनों में ये तीसरा बिहार दौरा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बीते 18 जनवरी को पटना आए थे और संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल हुए थे। फरवरी महीने की शुरुआत में भी राहुल गांधी पटना पहुंचे थे।

Bihar politics after new appointments in bihar congress rahul gandhi reaching bihar today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 07, 2025 | 11:19 AM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • Kanhaiya Kumar
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.