निशांत कुमार, सम्राट चौधरी (Image- Social Media)
BIhar New Government Formation: बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रहा सस्पेंस अब जल्द खत्म हो सकता है। मंगलवार, 14 अप्रैल को नए सीएम का ऐलान होने की संभावना है। उसी दिन सुबह 11 बजे Nitish Kumar की अध्यक्षता में कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी, जिसके बाद उनके इस्तीफा देने की अटकलें हैं। इसके तुरंत बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता का चयन किया जाएगा।
इस प्रक्रिया के लिए केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan को पर्यवेक्षक बनाया गया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देती है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाते हैं और 14 अप्रैल को बिहार पहुंचेंगे। इस बार मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा, यह लगभग तय माना जा रहा है।
सीएम पद की दौड़ में Samrat Choudhary का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। इसके अलावा Nityanand Rai, Renu Devi समेत कई अन्य नामों पर भी चर्चा जारी है। उम्मीद है कि जल्द ही किसी एक नाम पर अंतिम फैसला हो जाएगा।
जेडीयू कोटे से संभावित मंत्री:
HAM, LJPR, RLM कोटे से:
बीजेपी कोटे से संभावित मंत्री:
यह भी पढ़ें- जाति है कि जाती नहीं…नीतीश को लव-कुश तो लालू को MY फार्मूले से मिली सत्ता, इस बार भी कास्ट ही बनेगी योग्यता!
इस बीच जेडीयू के वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर हुई अहम बैठक के बाद बाहर निकले। सूत्रों के अनुसार, बैठक में नई सरकार के गठन, जेडीयू कोटे से मंत्रियों के चयन और उपमुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर गहन चर्चा हुई। गठबंधन के भीतर संतुलन बनाए रखने और जातीय-राजनीतिक समीकरणों को साधने पर भी मंथन किया गया। हालांकि, अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व द्वारा ही लिया जाएगा और सभी की नजरें अब 14 अप्रैल के ऐलान पर टिकी हैं।