1 अगस्त से बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री, CM नीतीश कुमार ने खुद किया ऐलान
125 Units of Electricity Free in Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की जनता को बड़ी सौगात देते हुए 1 अगस्त, 2025 से सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
CM नीतीश कुमार
125 Units of Electricity Free in Bihar: बिहार में नीतीश सरकार ने 2025 के विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा दांव खेला है। बिहार सरकार ने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। इस बार खुद नीतीश कुमार ने इस बात की घोषमा की है। इससे पहेले सरकार ने मुप्त बिदली की खबरों को नकार दिया था। यह फैसला राज्य के आम नागरिकों को राहत देने तथा सरकार की लोकप्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि ये घोषणा खासकर ग्रामीण तथा मध्यम वर्ग के वोटरों को आकर्षित कर सकती है।
बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी वादा किया है कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो वह हर एक को 200 यूनिट बिजली फ्री देंगे। अब तेजस्वी यादव के इस वादे के काट के तौर पर नीतीश सरकार पहले ही 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने जा रही है।
नीतीश कुमार ने की घोषणा
सीएम नीतीश कुमार ने खुद इस फैसले की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि “हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
सेशेल्स रवाना हुए PM मोदी, स्वर्ण जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा; नेशनल असेंबली को करेंगे संबोधित
सरकारी कर्मचारियों के AC पर लगेगी लगाम, गुजरात सरकार के नए आदेश, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का करना होगा इस्तेमाल
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराकर प्लेन के उड़े परखच्चे, मंजर देख सहम गए लोग, देखें खौफनाक VIDEO
सीएम ने बताया प्लान
सीएम नीतीश ने आगे कहा कि “हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा। कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी तथा शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी।”
यह भी पढ़ें- ‘AIMIM जैसी पार्टी के साथ गठबंधन…’, ओवैसी को लेकर क्या बोल गए अखिलेश सिंह
10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा
सीएम नीतीश कुमार का कहना है कि इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा और इसके साथ ही राज्य में अगले तीन सालों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा भी उपलब्ध हो जाएगी।
