बिहार चुनाव 2025: तेज प्रताप यादव महुआ से लड़ेंगे चुनाव, जनशक्ति जनता दल ने उतारे 21 उम्मीदवार

Bihar Election के लिए पार्टियों ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करना शुरू पर दिया है। आरजेडी से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
Tej Pratap Yadav
तेज प्रताप यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल के बैनर तले चुनावी मैदान में उतरने का एलान कर दिया है। उन्होंने 21 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है और खुद महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

तेज प्रताप यादव की नवगठित जनशक्ति जनता दल ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 21 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। तेज प्रताप यादव, जो इस पार्टी के अध्यक्ष हैं, उन्होंने खुद चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया है और वह महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

RJD के लिए सिरदर्द बन सकते हैं तेज प्रताप!

तेज प्रताप यादव को आरजेडी (RJD) से निकाले जाने के बाद उन्होंने जनशक्ति जनता दल के नाम से अपनी नई पार्टी का गठन किया था। अब वह अपने दम पर चुनाव लड़कर आरजेडी (RJD) को चुनौती देने के लिए तैयार हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अपने परिवार के खिलाफ बगावती तेवर दिखाते हुए चुनावी मैदान में उतरने से वह आरजेडी को चुनाव में काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

जनशक्ति जनता दल द्वारा घोषित 21 उम्मीदवारों की पहली सूची में प्रमुख सीटों पर टिकट दिए गए हैं। महुआ सीट से तेज प्रताप यादव स्वयं लड़ेंगे। वहीं, महनार से जय सिंह राठी को उम्मीदवार बनाया गया है। हिसुआ से रवि राज कुमार और शाहपुर से मदन यादव को टिकट दिया गया है। राजधानी पटना की महत्वपूर्ण सीट पटना साहिब से मीनू कुमारी चुनावी मैदान में उतरेंगी।

21 उम्मीदवारों की पहली सूची में ये नाम

अन्य घोषित प्रत्याशियों में मनेर से शंकर यादव, बेलसन से विकास कुमार कवि, बख्तियारपुर से गुलशन यादव, बिक्रमगंज से अजीत कुशावाहा, जगदीशपुर से नीरज राय, और अत्री से अविनाश का नाम शामिल है। वजीरगंज से प्रेम कुमार, बेनीपुर से अवध किशोर झा, दुमाओ से दिनेश कुमार सूर्या, गोविंदगंज से आशुतोष, मधेपुरा से संजय यादव, नरकटियागंज से तौरीफ रहमान, बरौली से धर्मेंद्र क्रांतिकारी, कुचायकोट से ब्रज बिहारी भट्ट, बनियापुर से पुष्पा कुमारी और मोहिउद्दीन नगर से सुरभि यादव को टिकट दिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com