Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजनगर विधानसभा: जिसके नाम में ‘राम’…वही जीतता है चुनावी संग्राम, 2025 में टूटेगी ये अनोखी परंपरा?

Bihar Assembly Elections: राजनगर विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें टिकी हैं। यह सीट न सिर्फ अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जानी जाती है, बल्कि इसकी राजनीतिक परंपरा भी बेहद खास रही है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 11, 2025 | 06:02 PM

राजनगर विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rajnagar Vidhansabha Seat: बिहार विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। सूबे में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होनी है। चुनाव के मद्देनजर हम आप तक हर विधानसभा सीट का विश्लेषण लेकर पहुंच रहे हैं। इस कड़ी में आपके सामने पेश है राजनगर विधानसभा सीट का हाल।

मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें टिकी हैं। यह सीट न सिर्फ अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जानी जाती है, बल्कि इसकी राजनीतिक परंपरा भी बेहद खास रही है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित यह सीट झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

राजनगर विधानसभा का इतिहास

विधानसभा चुनाव के लिहाज से राजनगर एक दिलचस्प सीट रही है। इसकी स्थापना 1967 में हुई थी और 1977 में इसे भंग कर दिया गया था। 2008 में परिसीमन के बाद यह सीट दोबारा अस्तित्व में आई और तब से अब तक चार विधानसभा चुनाव (एक उपचुनाव सहित) हो चुके हैं।

‘राम’ वाले नाम को मिलती है जीत

यहां पर 1967 से 1972 तक कांग्रेस का दबदबा रहा, जबकि 2010 और 2014 में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने जीत दर्ज की। इसके बाद 2015 और 2020 में भाजपा ने इस सीट पर कब्जा जमाया। इस सीट की सबसे रोचक बात यह रही है कि यहां से जीतने वाले अधिकांश विधायकों के नाम में ‘राम’ जरूर शामिल रहा है।

कांग्रेस के राम कृष्ण महतो, राजद के राम लखन पासवान और राम अवतार पासवान के साथ भाजपा के राम प्रीत पासवान तक को यहां राज करने का मौका मिला है। एकमात्र अपवाद रहे हैं बिलट पासवान विहंगम, जिन्होंने 1969 और 1972 में जीत दर्ज की थी। ऐसे में 2025 के चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘राम’ नाम का यह सिलसिला जारी रहता है या कोई नया चेहरा इस परंपरा को तोड़ता है।

क्या है मतदातओं का आंकड़ा?

जनसांख्यिकी की बात करें तो चुनाव आयोग के अनुसार, 2024 में इस क्षेत्र की अनुमानित कुल आबादी 5,77,019 है, जिसमें पुरुषों की संख्या 3,00,154 और महिलाओं की 2,76,865 है। वहीं, कुल पंजीकृत मतदाता 3,39,401 हैं, जिनमें 1,77,479 पुरुष और 1,61,896 महिला शामिल हैं।

राजनगर की राजसी पहचान

इस सीट की सांस्कृतिक और भावनात्मक पहचान राजनगर पैलेस और मां काली मंदिर से भी जुड़ी है। राजनगर पैलेस, बिहार के गौरवशाली अतीत और मिथिला की सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है। मधुबनी जिले के राजनगर में यह पैलेस 1,500 एकड़ में फैला है। इस ऐतिहासिक महल का निर्माण महाराज महेश्वर सिंह ने कराया था।

यह भी पढ़ें: झंझारपुर विधानसभा: दशकों से बरकरार है ‘मिश्रा परिवार’ की मजबूत पकड़, 2025 में बदलेगा सियासी समीकरण?

1934 के विनाशकारी भूकंप में यह काफी क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन आज भी इसका संग्रहालय, नक्काशीदार पत्थर, लकड़ी की कलाकृतियां और विशाल हाथी प्रतिमाएं मिथिला की समृद्ध विरासत की गवाही देते हैं। महल परिसर में स्थित सफेद संगमरमर से बने मां काली मंदिर नवरात्रि में भक्तों से भरा रहता है। यह मां काली मंदिर, मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Bihar elections 2025 rajnagar constituency unique tradition of ram named winners

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 11, 2025 | 06:02 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • Bihar Politics

सम्बंधित ख़बरें

1

झंझारपुर विधानसभा: दशकों से बरकरार है ‘मिश्रा परिवार’ की मजबूत पकड़, 2025 में बदलेगा सियासी समीकरण?

2

सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा: 2019 में RJD ने भेद दिया था JDU का किला, 2025 में वापस ले पाएंगे नीतीश?

3

हम तो डूबेंगे सनम…तुमको भी ले डूबेंगे! ओवैसी के साथ मिलकर ‘खेला’ करेंगे तेजू भैया, किया बड़ा ऐलान

4

Bihar Politics: राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर! बोले- राहुल गांधी जैसा होगा तेजस्वी का हाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.