इधर बिहार चुनाव में मिली हार…उधर जिंदगी की जंग हार गए जनसुराज कैंडिडेट, हार्ट अटैक से हुई मौत
Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों के बीच तरारी विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार चंद्रशेखर सिंह का पटना के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
- Written By: अभिषेक सिंह
जन सुराज पार्टी उम्मीदवार चंद्रशेखर सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इस बीच तरारी विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार चंद्रशेखर सिंह का पटना के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वह पिछले 10 दिनों से बीमार थे और इसी कारण अस्पताल में भर्ती थे।
अपनी बीमारी के कारण उन्होंने चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लिया था। 31 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें पहला दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें पटना में भर्ती कराया गया था। तरारी विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण में मतदान हो चुका है। इस आकस्मिक निधन से स्थानीय राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है और पार्टी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
चंद्रशेखर सिंह को मिले 2271 वोट
तरारी विधानसभा क्षेत्र के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना के बाद जारी नतीजों के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार विशाल प्रशांत ने भाकपा (माले) के उम्मीदवार मदन सिंह को 11हजार 464 मतों के अंतर से हराया। वहीं, जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार चंद्रशेखर सिंह को 2 हजार 271 वोट मिले और वह हार गए।
सम्बंधित ख़बरें
इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
बिहार में ये कैसी शराबबंदी? सचिवालय में ही मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने ‘सम्राट’ सरकार को घेरा
कैमूर में रूह कंपाने वाली वारदात, नदी में बहते सूटकेस में मिलीं दो सड़ी-गली लाशें, इलाके में मचा हड़कंप
एनडीए को मिला प्रचंड बहुमत
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में एनडीए गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। इस बार के चुनाव में भाजपा राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसने 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे जिनमें से 89 सीटों पर उसे जीत मिली। इस चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा और उसने बिहार में फिर से अपनी मजबूत पकड़ साबित की।
25 सीटों पर सिमट गई आरजेडी
बीजेपी के अलावा उसके सभी सहयोगी दलों ने भी चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने अपनी 101 सीटों में से 85 सीटों पर जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू ने अपनी राजनीतिक जमीन को और मजबूत किया है। वहीं, लालू यादव की आरजेडी महज 25 सीटों पर सिमट कर रह गई है।
यह भी पढ़ें: बिहार से BSP को मिली बड़ी खुशखबरी, माया की पार्टी ने लहराया परचम, NDA की आंधी में अडिग रहा ‘हाथी’
बिहार में इस बार दो चरणों में विधानसभा चुनाव आयोजित किए गए थे। पहले चरण में 6 नवंबर को तो दूसरे फेज के लिए 11 नवंबर को मतदान हुआ था। दोनों ही चरणों में बंपर वोटिंग देखने को मिली है। जिसमें कुल 66.91 फीसदी मतदान हुआ। इसमें 62.8 परसेंट पुरुषों और 71.6 फीसदी महिलाओं ने वोट डाला।
