बिहार की वो 11 सीटें...जहां 2020 में हुआ था खेल! अब तक हजम नहीं हुई हार, कौन बाजी मारेगा अबकी बार?

Bihar Chunav 2025: चुनावी सरगर्मियों के बीच बिहार की वो 11 विधानसभा सीटें एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं, जहां 2020 में ऐसा खेल हुआ था जो उम्मीदवारों को अब तक हजम नहीं हुआ होगा।
bihar-election-2025-11-key-seats-where-2020-battle-was-intense
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Updated on

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है। दूसरे चरण के लिए दो दिन बाद यानी 11 नवंबर को मतदान होगा। सूबे के चढ़ते हुए राजनैतिक पारे के हम आपके लिए एक ऐसी ख़बर लेकर आए हैं जो शायद ही आप तक पहुंची होगी।

दरअसल, बिहार में हर एक पार्टी अपनी जीत का का समीकरण दुरुस्त करने में जुटी हुई है। इस बीच राज्य की वो 11 विधानसभा सीटें एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं, जहां 2020 में ऐसा खेल हुआ था जो उम्मीदवारों को अब तक हजम नहीं हुआ होगा। अब एक बार फिर से चुनावी माहौल बना हुआ है।

नतीजे देखकर हर कोई हुआ हैरान?

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे जब आए तो 11 सीटें ऐसी थीं जिनका परिणाम देखकर कर कोई हैरान रह गया। इतना ही नहीं, इन सीटों पर पराजित होने वाले उम्मीदवारों को आज तक भी अपनी हार पर यकीन कर पाने में मुश्किल हो रही है। क्योंकि इन सीटों पर हार-जीत का अंतर एक हजार वोट से भी कम था।

हिलसा के रिजल्ट ने हिलाया दिमाग

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, हिलसा में जदयू उम्मीदवार मात्र 12 वोटों से जीता। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने हिलसा चुनाव परिणाम को चुनौती दी है। पहले चरण के चुनाव में भारी मतदान के कारण ये सीटें इस बार चर्चा का विषय बन गई हैं। महिलाओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया। ऐसे में नतीजे कुछ भी हो सकते हैं।

क्रं. सीट विजेता उपविजेता अंतर (वोट)
1 कुरहनी अनिल कुमार साहनी, RJD केदार प्रसाद गुप्ता, BJP 712
2 भोरे सुनील कुमार, JDU जितेंद्र पासवान, CPI-ML 462
3 बछवाड़ा सुरेंद्र मेहता, BJP अबधेश कुमार राय, CPI 484
4 मटिहानी राजकुमार सिंह, LJP (रामविलास) नरेंद्र कुमार सिंह, JDU 333
5 बखरी सूर्यकांत पासवान, CPI रामशंकर पासवान, BJP 777
6 परबत्ता डॉ. संजीव कुमार, JDU दिगंबर प्रसाद तिवारी, RJD 951
7 बरबीघा सुदर्शन कुमार, JDU गजानंद शाही, INC 113
8 हिलसा कृष्ण मुरारी शरण, JDU अत्रि मुनि, RJD 12
9 रामगढ़ सुधाकर सिंह, RJD सत्यानारायण सिंह, BJP 181
10 डेहरी फतेह बहादुर सिंह, RJD सत्यनारायण सिंह, BJP 464
11 चकाई सुमित कुमार सिंह, निर्दलीय सावित्री देवी, RJD 581

कैसे थे पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे?

साल 2020 के चुनाव में एनडीए बिहार की 243 में 125 सीटें जीतने में कामयाब रहा था। इस चुनाव में आरजेडी 75 सीटों और 23.03 फीसदी वोट शेयर के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई थी। भाजपा ने 19.46 फीसदी वोट शेयर के साथ 74 सीटें हासिल की थीं, जबकि जेडीयू के खाते में 15.40% वोट शेयर के साथ 43 सीटें आई थीं।

2020 में महागठबंधन की तरफ से कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जिनमें से वह केवल 19 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी थी। इसके साथ ही वामपंथी दलों ने 29 सीटों में से 16 पर जीत लाल ध्वज लहराया था। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (आर) ने 150 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा था लेकिन उसे महज एक सीट हासिल हुई थी।

AIMIM ने 5 सीटों पर लहराया था परचम

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी 24 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जिसमें से वह पांच सीटों पर जीत हासिल करने में सफल भी रही थी। चुनावी विश्लेषकों के अनुसार, 2020 में चिराग पासवान का विरोध करने की वजह से सबसे ज्यादा चुनावी नुकसान नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को उठाना पड़ा था।

Navbharat Live
navbharatlive.com