बिहार में महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटेगी कांग्रेस, पैकेट पर राहुल का चेहरा
चुनावी साल में कांग्रेस ने बिहार में 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटने का ऐलान किया है। पैक पर राहुल गांधी की फोटो और 'माई-बहन मान योजना' का जिक्र किया गया है।
- Written By: सौरभ शर्मा
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)
पटना: बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी ने महिला मतदाताओं को साधने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने शुक्रवार को घोषणा की कि पार्टी राज्यभर में 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटेगी। खास बात यह है कि इन सेनेटरी पैड्स के पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर छपी होगी और माई-बहन मान योजना के तहत इसे महिलाओं के बीच वितरित किया जाएगा। योजना के प्रचार के साथ महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की कोशिश भी की जाएगी।
कांग्रेस ने इसे महिला सम्मान से जोड़ते हुए बताया कि इसके जरिए जरूरतमंद महिलाओं को मासिक 2500 सम्मान राशि देने की बात भी शामिल है। इस योजना की रूपरेखा महिला कांग्रेस के जरिए तैयार की गई है, जो आने वाले समय में पूरे राज्य में अभियान के रूप में चलाई जाएगी। कांग्रेस का कहना है कि महिलाओं की सेहत, जागरूकता और आर्थिक सशक्तिकरण पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया, जिसे पार्टी चुनावी मुद्दा बनाने जा रही है।
बिहार में हो रही लोकतंत्र की हत्या और मोदी की वोटबंदी के खिलाफ, तथा पार्टी के अन्य कार्यक्रमों को लेकर आगामी रणनीति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @rajeshkrinc जी ने प्रेस को संबोधित किया।
👇 pic.twitter.com/jamMzO5zOL — Bihar Congress (@INCBihar) July 4, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना
11 साल पुराने इस केस में पूर्व PM मनमोहन सिंह को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने अब रद्द किया मामला
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
किसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
महिला स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस का अभियान तेज
राजेश कुमार ने बताया कि बिहार के परिपेक्ष्य में महिलाओं की उपेक्षा लंबे समय से हो रही है। हम इसे बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की टीमें गांव-गांव जाकर महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित करेंगी और उन्हें महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर जागरूक भी करेंगी। साथ ही योजना के तहत कांग्रेस का लक्ष्य है कि महिलाओं को उनके स्वास्थ्य अधिकारों के प्रति शिक्षित किया जाए।
यह भी पढ़ें: RSS नेता के समर्थन में उतरे अविमुक्तेश्वरानंद, संविधान पर अब होगा असली बवाल!
राहुल गांधी की तस्वीर और सियासी संदेश
इस योजना की खास बात यह है कि पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर छपी है और इसमें लिखा है “माई-बहन मान योजना, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस, जरूरतमंद महिलाओं को सम्मान राशि 2500 प्रति माह। इस कदम को जहां कांग्रेस महिला सशक्तिकरण के रूप में पेश कर रही है, वहीं विपक्ष इसे चुनावी स्टंट बता सकता है। लेकिन कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी ने जो कहा है, वह किया है और यह योजना उसी सोच का हिस्सा है।
