बिहार में एक साथ 15 अधिकारियों को किया निलंबित, आखिर क्यों सीएम सम्राट चौधरी ने लिया एक्शन

15 officials suspended in Bihar: 10 नवंबर को बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने 15 अधिकारियों को एक साथ निलंबित कर दिया है। काम में लापरवाही को देखते हुए सीएम ने बड़ी कार्रवाई की।
action against 15 officials in bihar
एक साथ 15 अधिकारियों पर बिहार के सीएम ने की कार्रवाईसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

CM Samrat Chaudhary Action Against 15 Officials: बिहार में एक साथ 15 सरकारी अधिकारियों पर गाज गिरी है। दरअसल, इनके ऊपर सहयोग शिविर में आए मामले के निपटारे में देरी और लापरवाही बरतने का आरोप है। इन अधिकारियों ने सहयोग पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और आवेदनों की सुनवाई समय पर पूरी नहीं की।

सहयोग शिविर पोर्टल पर नहीं हो रहा था ठीक तरीके से काम

सहयोग शिविर पोर्टल के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाता है। इसके लिए पोर्टल पर समय सीमा भी निर्धारित की गई है। ऐसे में संबंधित मंत्रालय के अधिकारियों को एक तय समय में समस्या की समाधान करना होता है।

इसके बावजूद इन 15 अधिकारियों ने तय समय से पहले सुनवाई पूरी ही नहीं की और मामले को लंबित रखा। जिसके बाद बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने एक साथ इन सभी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

खबर अपडेट हो रही है..