Bihar Election 2025: ECE ज्ञानेश कुमार पर भड़की प्रियंका गांधी, भरे मंच दे डाली धमकी

Bihar Election 2025: रीगा रैली में प्रियंका गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, एस.एस. संधू और विवेक जोशी पर निशाना साधा, हरियाणा में वोट चोरी का आरोप लगाया, समर्थकों ने ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए।

बिहार में विधानसभा चुनाव के चलते सियासी माहौल गर्म है। इस बीच रीगा में एक रैली के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। अपने भाषण में प्रियंका गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि अगर वे सोच रहे हैं कि आराम से रिटायर हो जाएंगे, तो ऐसा नहीं होने वाला। उन्होंने जनता से अपील की कि ज्ञानेश कुमार का नाम याद रखें। प्रियंका गांधी ने मंच से बोलते हुए एस.एस. संधू और विवेक जोशी के नाम भी लिए और आरोप लगाया कि हरियाणा में वोट की चोरी हुई थी। उन्होंने कहा, आप तीन नाम याद रखिए  ज्ञानेश कुमार, एस.एस. संधू और विवेक जोशी। जैसे ही प्रियंका गांधी ने ये नाम लिए, रैली में मौजूद समर्थकों ने “चोर-चोर” के नारे लगाने शुरू कर दिए।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com