बिहार को मिला नया मुख्य सूचना आयुक्त! विनय कुमार ने ली शपथ, DGP पद से 24 घंटे में मंजूर हुआ था VRS

Vinay Kumar: विनय कुमार बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। बिहार के राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। DGP रहते हुए 24 घंटे में VRS मंजूर होने के कारण विनय चर्चा में थे।
Vinay Kumar bihar
बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त विनय कुमारसोर्स-(AI)
Published on: 
Updated on: 

Vinay Kumar Bihar DGP: 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार ने बिहार के पुलिस महानिदेशक के पद से स्वैछिक सेवानिवृत्ति के तहत सेवानिवृत्ति ले ली है और उन्हें बिहार का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण समारोह में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी समारोह में शामिल हुए। अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

हाल ही में लिया था वीआरएस

विनय कुमार ने हाल ही में VRS लिया था। वे बिहार के DGP पद पर अपनी सेवा दे रहे थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को उनकी राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के तौर पर नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी थी। इससे पहले बिहार में गुप्तेश्वर पांडेय ने भी DGP रहते हुए वीआरएस लिया था।

Vinay Kumar bihar
नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार

मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और नेताप्रतिपक्ष की सहमति

मुख्य सूचना आयुक्त के चयन को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष की बैठक हुई। इस बैठक में सहमति के बाद विनय कुमार के नाम को स्वीकृति दी गई थी। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने उनकी नियुक्ति की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी थी।

राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में विनय कुमार बिहार में सूचना का अधिकार (RTI) कानून से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे। राज्य सूचना आयोग में लंबित मामलों की सुनवाई और सूचना के अधिकार से जुड़े मामलों के निपटारे में मुख्य सूचना आयुक्त की भूमिका अहम होती है।

Vinay Kumar bihar
पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

करियर पर एक नजर

विनय कुमार बिहार के वैशाली जिले के रामपुरानी महुआ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पिता रामपुरानी शुक्ला शिक्षक थे। प्रारंभिक शिक्षा बिहार में पूरा करने क बाद आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1991 में आईएएस की परीक्षा उत्तीण की। बिहार के डीजीपी बनने से पहले पुलिस भवन निर्माण निगम के सीएमडी पद की जिम्मेदारी संभाली थी।

अब क्या होगी जिम्मेदारी

मुख्य सूचना आयुक्त सूचना के अधिकार से जुड़े मामलों में आयोग का प्रतिनिधित्व करेगा। राज्य के नागरिकों को सरकारी विभागों से सूचना प्राप्त करने में किसी तरह की समस्या आने पर अपील और शिकायत की व्यवस्था RTI कानून के तहत की गई है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com