बहुत लेडीज संतुष्टि के लिए कुत्ता के साथ सोती हैं...बिहार में BJP विधायक के बिगड़े बोल, देखें VIDEO
BJP MLA Controversial Statement: कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी के संसद में कुत्ता ले जाने को लेकर जारी विवाद के बीच बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक प्रमोद कुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो में वह महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं। मोतिहारी से भाजपा विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि कई महिलाएँ आत्मसंतुष्टि के लिए कुत्ते के साथ सो जाती हैं। बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद महिलाओं का अपमान करना नहीं था, बल्कि वह सिर्फ यह बताना चाह रहे थे कि पाश्चात्य संस्कृति किस तरह भारतीय सभ्यता पर प्रभाव डाल रही है।
बिहार विधानसभा सत्र के दौरान सदन के बाहर एक यूट्यूबर से बात करते हुए बनाया गया यह वीडियो हाल में वायरल हुआ। वीडियो में लगातार छह बार के विधायक और पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी के संसद में कुत्ता लाने पर प्रतिक्रिया देते दिखते हैं। उन्होंने कहा, बहुत लोगों की आदत होती है कुत्ते के साथ सोने की; मोबाइल पर भी यह देखा जा सकता है। कई महिलाएँ कुत्ते के साथ सोती हैं, और अगर कुत्ता ही उनका केंद्र है तो वह उसे साथ ले गई होंगी।
बिहार में मुख्य विपक्षी दल आरजेडी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। प्रियंका ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तब संतोष मिलता है, जब उनके नेता महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियाँ करते हैं।
“महिलाएं संतुष्टि के लिए कुत्ते के साथ सोती है” ~मोदी जी के प्यारे विधायक भाजपा की नेत्री और प्रवक्ता अपने इस जाहिल विधायक के बात से सहमत है? क्या मोदी जी को संतुष्टि तब मिलती है, जब उनके पाले हुए नेता महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करते है? pic.twitter.com/U5vSCjF3PZ — Priyanka Bharti (@priyanka2bharti) December 4, 2025
वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आए भाजपा विधायक प्रमोद कुमार ने शनिवार को पटना में विधानसभा परिसर में प्रवेश से पहले मीडिया से बात करते हुए अपने बयान पर सफाई दी। प्रमोद ने कहा कि उनके वक्तव्य को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने पश्चिमी सभ्यता के संदर्भ में बात कही थी कि पाश्चात्य संस्कृति भारतीय परंपराओं पर हावी नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- 10वीं बार सीएम बने नीतीश कुमार के विदेशों में भी चर्चे, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने दी बधाई
विधायक ने कहा कि उन्होंने किसी भी महिला का अनादर नहीं किया है। उनके मन में किसी का अपमान करने का विचार नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है और वहां कोई कुत्ता लेकर जाना अनुचित है। पश्चिमी संस्कृति का अत्यधिक प्रभाव ठीक नहीं माना जाना चाहिए।