-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Bankipur Bypoll Result Prashant Kishor Lead Bjp 2015 Repeat
बन गए थे 200 किलो लड्डू, जश्न की थी तैयारी…मोदी के बॉस की सीट पर BJP के साथ हुआ 2015 वाला खेला!
- Written By: अर्पित शुक्ला
Bankipur Bypoll: बांकीपुर उपचुनाव में शुरुआती रुझानों के बाद बीजेपी जश्न की तैयारी में थी, लेकिन प्रशांत किशोर ने 19 हजार वोटों की बढ़त बनाकर 2015 जैसा उलटफेर कर दिया।

BJP कार्यालय में बन गए थे 200 किलो लड्डू (Image- Social Media)
Bankipur Bypoll Result: बिहार की राजनीति में कई मौकों पर ऐसा देखा गया है, जब शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक दलों को अति उत्साहित कर दिया, लेकिन अंतिम नतीजे आने तक पूरी तरह तस्वीर बदला हुई दिखी। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। कांउंटिंग शुरू होते ही बीजेपी कार्यकर्ता जश्न की तैयारी में जुट गए थे। पार्टी कार्यालय में कई किलो लड्डू भी बनवाए जाने लगे, लेकिन जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी तो नतीजे की तस्वीर भी बदलती गई। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाते चले गए।
उपचुनाव में यह दृश्य देखकर सबको 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव की याद आ गई, जब अंतिम परिणाम आने से पहले ही बीजेपी कार्यालय के बाहर पटाखे फोड़े जाने लगे थे, लेकिन शाम तक लालू-नीतीश के महागठबंधन ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया था।
2015 में मायूसी में बदला था जश्न
बिहार में 2015 के विधानसभा चुनाव में शुरुआती रुझानों के दौरान बीजेपी खेमे में काफी उत्साह का माहौल था। राजधानी पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने शुरुआत में ही पटाखे छोड़ने शुरू कर दिए थे। कई नेताओं ने तो जीत का भरोसा भी जताया था।
सम्बंधित ख़बरें
By-Election Results 2026: बांकीपुर में पीके का बड़ा उलटफेर, दतिया में फंसी BJP; लेकिन मांजलपुर में बचा ली लाज
बांकीपुर बेंगलुरु नहीं बन जाएगा…चुनाव में जीत के बाद ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर? बताया क्या होगा पहला काम
PK की जीत पर सियासत तेज, विजय सिन्हा बोले- हम EVM पर नहीं फोड़ते ठीकरा, मीसा ने बताया BJP का प्रत्याशी
Explainer: भाजपा का अभेद्य किला ध्वस्त! वो 5 बड़े कारण, जिससे नीरज सिन्हा पर भारी पड़ा प्रशांत किशोर का दांव
हालांकि जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी और महागठबंधन की बढ़त निर्णायक होती चली गई। नीतीश कुमार-लालू प्रसाद यादव के गठबंधन ने आखिर में प्रचंड जीत दर्ज की। उस समय बीजेपी की शुरुआती खुशी कुछ ही घंटों में मायूसी में बदल गई थी।
19 हजार वोटों से आगे हैं PK
बांकीपुर सीट पर एक राउंड की मतगणना बाकी है और प्रशांत किशोर की जीत का ऐलान महज औपचारिकता बचा हुआ है। वे भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा से करीब 19 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके बाद भी काउंटिंग के शुरुआती दौर में बीजेपी कार्यकर्ता जश्न की तैयारी करते हुए दिख रहे थे।
यह भी पढ़ें- By-Election Results 2026: बांकीपुर में पीके का बड़ा उलटफेर, दतिया में फंसी BJP; लेकिन मांजलपुर में बचा ली लाज
पटना पार्टी कार्यालय में लड्डू भी बनवाए गए ताकि जीत की घोषणा होते ही मिठाई बांटी जा सके। हालांकि चुनाव के रुझानों ने धीरे-धीरे अलग कहानी लिखनी शुरू कर दी और बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।
Bihar bankipur bypoll result prashant kishor lead bjp 2015 repeat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बन गए थे 200 किलो लड्डू, जश्न की थी तैयारी…मोदी के बॉस की सीट पर BJP के साथ हुआ 2015 वाला खेला!
Aug 03, 2026 | 05:43 PMWaste To Wealth: जहरीला पानी साफ करने का हथियार बनेगा कोल गैंग्यू, एक नई रिसर्च से जगी उम्मीद
Aug 03, 2026 | 05:41 PMठाणे रिंग मेट्रो को लेकर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, कलवा-मुंब्रा-दिवा तक विस्तार को मिली हरी झंडी
Aug 03, 2026 | 05:38 PMSawan Ekadashi 2026: सावन की पहली एकादशी कब है? इस दिन चूक गए तो सालभर करना पड़ सकता है इंतज़ार, जानें शुभ योग
Aug 03, 2026 | 05:34 PMबॉलीवुड इंडस्ट्री पर फिर से एक बार फूटा कंगना का गुस्सा, बोली- मैं भी बनना चाहती हूं संघी
Aug 03, 2026 | 05:31 PMIran US Talks: ईरान ने अमेरिका से बातचीत की खबरों को किया खारिज, होर्मुज स्ट्रेट पर बताया नया प्लान
Aug 03, 2026 | 05:30 PMLalkara Update: आमिर खान की ‘ललकार’ में बड़ा बदलाव, फरहान अख्तर हुए बाहर, सिद्धांत गुप्ता की हुई एंट्री
Aug 03, 2026 | 05:28 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














