Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कुछ सीटें कम मंजूर, लेकिन डिप्टी सीएम से कोई समझौता नहीं; मुकेश सहनी ने बढ़ाई महागठबंधन की परेशानी

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। हालांकि, चुनाव से पहले ही महागठबंधन में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। अब मुकेश सहनी ने एक नया दांव चला है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Oct 08, 2025 | 10:31 AM

तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी, (फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Bihar Assembly Election 2025: बिहार की कुल 243 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। हालांकि, चुनाव से पहले ही महागठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के भीतर मतभेद गहराते जा रहे हैं। लंबे समय से जारी सीट शेयरिंग की चर्चा अंतिम रूप नहीं ले पा रहा है।विपक्षी खेमे में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद को लेकर जारी रस्साकशी अब खुलकर सामने आ रही है।

मंगलवार रात आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कांग्रेस और वीआईपी नेताओं के साथ लंबी चर्चा की, इसके बावजूद कुछ ठोस नतीज निकल सामने नहीं आया।वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अपने कोटे के सीटों की संख्या घटाने के लिए तैयार हैं, लेकिन बदले में उन्हें डिप्टी सीएम के कैंडिडेट घोषित किया जाना चाहिए।

मुकेश सहनी की मांग पर कांग्रेस सहमत नहीं

बिहार की राजनीति को करीब से जानने वाले सूत्रों ने बताया कि मुकेश सहनी चाहते हैं कि जब सीट शेयरिंग का ऐलान हो, उसी वक्त उनका नाम डिप्टी सीएम उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया जाए। हालांकि, कांग्रेस मुकेश साहनी की मांग से बिलकुल भी सहमत नहीं है। कांग्रेस फिलहाल मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के चेहरे घोषित करने के पक्ष में नहीं है। बीती रात तेजस्वी यादव और सहनी के बीच हुई बातचीत में इसी मुद्दे पर सहमति बनाने की कोशिश की गई, लेकिन बात बनी नहीं।

सम्बंधित ख़बरें

Lalu Yadav Bail: सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को बड़ी राहत, देवघर चारा घोटाला में जमानत रहेगी बरकरार

PHOTOS: बांकीपुर में सियासी हंगामा, जन सुराज और BJP का शक्ति प्रदर्शन, JJD प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार

Bihar By Election 2026: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो के बाद नीरज सिन्हा ने भरा पर्चा

बांकीपुर उपचुनाव: जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भरा नामांकन, RJD और BJP से है लड़ाई

VIP को 16 सीटें मिलने की संभावना

महागठबंधन में अभी सीट शेयरिंग को लेकर कुछ भी अधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, राजनीतिक जानकारों को उम्मीद है कि वीआईपी पार्टी को करीब 16 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, इनमें से कई सीटों पर प्रत्याशियों का चयन करने का अधिकार आरजेडी के पास ही रहेगा। वहीं, सीपीएम और सीपीआई के साथ सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है। माले (CPI-ML) की कुछ सीटों को लेकर बातचीत अब भी जारी है।

ये भी पढ़ें: बिहार के महासंग्राम में नीतीश की आखिरी चाल, बाजी मारेंगे चिराग-सहनी; कौन पलटेगा सियासत का खेल?

दिल्ली में आज कांग्रेस की बैठक

कांग्रेस की ओर से आज एक अहम बैठक दिल्ली में बुलाई गई है। पार्टी के प्रदेश नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक दोपहर 2:30 बजे से होगी। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान बुधवार को विधानसभा उम्मीदवारों की सूची पर चर्चा कर सकता है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस इस बार कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती और इसलिए उम्मीदवारों का चयन पहले से ही करने में जुटी है। यह रणनीति तब अपनाई जा रही है, जब आरजेडी और वाम दलों के साथ सीट बंटवारे की बातचीत अभी जारी है

Bihar assembly election 2025 vip chief mukesh sahani demands deputy cm post

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 08, 2025 | 10:31 AM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar Assembly Election
  • Mukesh Sahani
  • RJD

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.