Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार में ‘नारी शक्ति’ का ‘डबल डंका’! हिस्सेदारी से लेकर भागीदारी तक हर जगह अव्वल; महागठबंधन फुस्स

Bihar Election Analysis: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 'आधी आबादी' की भागीदारी ने सबका ध्यान खींचा है। इस बार महिलाओं का जादू जमकर चला और 28 महिला प्रत्याशी जीत हासिल कर विधानसभा पहुंची हैं।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Nov 15, 2025 | 07:24 PM

बिहार चुनाव में महिलाओं का जादू में जमकर चला

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Election Women candidate Winning Analysis: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में ‘आधी आबादी’ की भागीदारी ने सबका ध्यान खींचा है। इस बार महिलाओं का जादू जमकर चला और 28 महिला प्रत्याशी जीत हासिल कर विधानसभा पहुंची हैं। यह संख्या 2020 के 25 के आंकड़े से बेहतर है। 10 राजनीतिक दलों ने कुल 88 महिलाओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा था। यह जीत सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह बिहार की राजनीति में महिलाओं के बढ़ते कद और सामाजिक बदलाव का एक स्पष्ट संकेत भी है।

कुल मिलाकर, चुनावी मैदान में उतरीं 88 महिला प्रत्याशियों में से 28 ने जीत हासिल की, जो लगभग 32% की सफलता दर है। यह बिहार जैसे कठिन राजनीतिक मिजाज वाले राज्य में महिलाओं के बढ़ते प्रभाव को दिखाता है। इस जीत ने यह भी संदेश दिया है कि पार्टियां अब महिलाओं को केवल ‘प्रतीकात्मक’ उम्मीदवार नहीं मान रहीं, बल्कि उन्हें ‘सत्ता के केंद्र’ में शामिल करने पर भी ध्यान दे रही हैं। यह वृद्धि बिहार की राजनीतिक संस्कृति में धीरे-धीरे हो रहे बदलाव को दर्शाती है।

बिहार चुनाव में महिलाओं का जादू जमकर चला

पार्टी 2025 टिकट/जीती 2025 जीती 2020 जीती
बीजेपी 12/10 10 06
जेडीयू 13/09 09 08
राजद 23/03 03 07
लोजपा (R) 06/03 03 02
हम 02/02 02 01
रालोसपा/रालमि 01/01 01 01
जनसुराज 25/00 00 —

बीजेपी-जेडीयू रेस में आगे

महिला विधायकों के मामले में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) लगभग आगे-पीछे ही रहीं। एनडीए की इन दोनों पार्टियों ने सबसे ज्यादा महिला उम्मीदवारों को जीत दिलाई। बीजेपी ने 12 महिलाओं को टिकट दिया, जिनमें से 10 ने शानदार जीत दर्ज की, जो सबसे ज्यादा है। वहीं, जदयू ने 13 महिलाओं को मैदान में उतारा, जिनमें से 9 विधायक बनने में सफल रहीं। दूसरी तरफ, लोजपा (रामविलास) ने भी 6 में से 3 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि ‘हम’ पार्टी ने 2 में से 2 और रालोमो ने 1 में से 1 सीट जीतकर शत-प्रतिशत परिणाम दिया।

यह भी पढ़ें: तेजस्वी को वादे और PK को इरादे ले डूबे! बिहार की ‘युवा ब्रिगेड’ में अकेला एक ही चेहरा चमका

RJD को झटका, कांग्रेस का खाता नहीं खुला

इस चुनाव में आरजेडी और कांग्रेस का प्रदर्शन महिला उम्मीदवारों के मामले में बेहद निराशाजनक रहा। आरजेडी ने सबसे ज्यादा 23 महिलाओं को टिकट दिया, लेकिन उनमें से सिर्फ 3 ही जीत पाईं। वहीं, कांग्रेस ने 5 महिला उम्मीदवारों पर दांव लगाया, लेकिन एक का भी खाता नहीं खुल सका। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी 25 महिलाओं को टिकट दिया था, पर कोई भी सफल नहीं हो पाईं। यह जीत इसलिए भी अहम है क्योंकि इन महिला उम्मीदवारों ने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, जो बिहार के सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Bihar assembly election 2025 total 28 women mla won bjp 10 jdu 9 seats analysis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 15, 2025 | 07:24 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics
  • BJP
  • JDU
  • NDA

सम्बंधित ख़बरें

1

RJD ने दी गठबंधन में दरार की खबर, बैकफुट पर आई BJP; क्या होने वाला है बड़ा फेरबदल?

2

सामने कुश्ती…पीछे दोस्ती! पंजाब में फिर BJP से हाथ मिलाएगा अकाली दल? ‘सीक्रेट सर्वे’ ने खोल दी पोल

3

मुंबई जीतने के दृढ़ संकल्प के साथ लड़ें: उद्धव ठाकरे का पदाधिकारियों को निर्देश

4

रामदास अठावले सीट बंटवारे से नाराज़, बोले-BJP के पास 26 सीटों का प्रस्ताव, कम से कम 15-16 सीटें दें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.