Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bihar Politics: BJP के नक्शेकदम पर नीतीश, JDU के इन विधायकों का कटेगा टिकट!

Bihar NDA Candidate selection: बिहार चुनाव के लिए सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में भले सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय ना सका हो, लेकिन उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया की शुरू हो गई है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 31, 2025 | 10:08 AM

PM मोदी और सीएम नीतीश कुमार (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। नीतीश कुमार सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए हर संभव तैयारी में जुटे हैं, जिसके लिए काफी सोच-समझकर कदम उठाए जा रहे हैं। अगर भाजपा और जदयू टिकट बंटवारे में 70 प्लस के फॉर्मूले पर वीटो लगाती है, तो मौजूदा 9 विधायकों के चुनाव लड़ने पर ग्रहण लग सकता है।

भाजपा और जदयू इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन में आयु सीमा की नीति लागू कर सकती है। भाजपा पहले से ही यह दांव आजमाती रही है। भाजपा सत्तर की उम्र पार कर चुके नेताओं को मैदान में उतारने से बचती रही है। ऐसे में भाजपा पुराने चेहरों की जगह युवा नेताओं को मैदान में उतारकर नया नेतृत्व तैयार करने की रणनीति अपनाती रही है।

जदयू इस बार भाजपा के नक्शेकदम पर

ऐसा माना जा रहा है कि जदयू भी इस बार भाजपा के नक्शेकदम पर आगे बढ़ सकती है। बिहार विधानसभा में भाजपा और जदयू के कई बुजुर्ग विधायक हैं, जिनमें से कुछ 80 तो कुछ 75 की उम्र पार कर चुके हैं। एनडीए के 9 विधायक ऐसे हैं, जो 70 की उम्र पार कर चुके हैं, जिनमें से छह जदयू के और तीन भाजपा के हैं। अगर भाजपा और जदयू आयु सीमा नीति कार्ड खेलते हैं, तो उनके लिए 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ना मुश्किल हो जाएगा।

JDU के 70 प्लस विधायक (Image- Social Media)

एनडीए के 70 प्लस विधायक

सुपौल से जदयू विधायक बिजेंद्र प्रसाद यादव वर्तमान विधानसभा में सबसे बुजुर्ग विधायक हैं। बिजेंद्र यादव 80 साल पार करने वाले हैं। सुल्तानगंज से जदयू विधायक ललित नारायण मंडल 75 साल के हो रहे हैं। बहादुरपुर से जदयू विधायक मदन सहनी की उम्र करीब 73 साल है। बेलहर सीट से जदयू विधायक मनोज यादव 70 साल के हैं, परिहार से जदयू विधायक जितेंद्र कुमार राय भी 70 साल के हो गए हैं। रानीगंज से जदयू विधायक अचमित ऋषिदेव भी 70 साल की उम्र के करीब पहुंचने वाले हैं।

वहीं, कुम्हरार से भाजपा विधायक अरुण कुमार सिन्हा 74 साल के हो रहे हैं, बाकन सीट से भाजपा विधायक और दिग्गज नेता राम नारायण मंडल भी 72 साल के हो रहे हैं। इसके अलावा 2020 के विधानसभा चुनाव में इमामगंज सीट से जीतने वाले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी 74 साल की उम्र में चुनाव जीते थे, लेकिन 2024 में लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

क्या भाजपा-जदयू लगाएंगे उम्र की सीमा?

बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने अपने सिपहसालार उतारने की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके लिए सीटवार सर्वे भी कराए जा रहे हैं। ऐसे में भाजपा और जदयू दोनों ने इस बार काफी सोच-समझकर उम्मीदवारों का चयन करने की योजना बनाई है। उम्र की सीमा और पार्टी की रणनीति में फिट नहीं बैठने वाले विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं। इस सूची में जदयू को बिजेंद्र प्रसाद यादव और ललित नारायण मंडल जैसे अपने दिग्गज नेताओं के टिकट भी काटने पड़ सकते हैं।

PM नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार (Image- Social Media)

इसी तरह भाजपा के लिए नंदकिशोर यादव से लेकर अरुण कुमार सिन्हा जैसे नेताओं को उम्मीदवार बनाना आसान नहीं होगा। महाराष्ट्र हो या हरियाणा और दिल्ली चुनाव, भाजपा का अपने वरिष्ठ नेताओं के टिकट काटने का दांव कामयाब रहा है। भाजपा पुराने और उम्रदराज नेताओं की बजाय युवा नेताओं को मौका देने की रणनीति अपनाती रही है। यही वजह है कि इस बार बिहार में जदयू और भाजपा यह दांव आजमा सकती है।

युवा नेताओं को मैदान में उतारने का राजनीतिक दबाव

जिस तरह से राजद नेता तेजस्वी यादव और जनसुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर बिहार चुनाव में युवा नेताओं के इर्द-गिर्द राजनीतिक जाल बुन रहे हैं। यही नहीं, कांग्रेस ने भी युवाओं पर दांव लगाने की पूरी तैयारी कर ली है, जिसकी झलक पार्टी के बिहार प्रभारी से लेकर सह-प्रभारी तक में देखी जा सकती है। इसके अलावा चिराग पासवान भी युवाओं पर अपना राजनीतिक दांव चल रहे हैं। ऐसे में भाजपा और जदयू पर युवाओं को मैदान में उतारने का राजनीतिक दबाव बढ़ता जा रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्ष का फोकस युवाओं पर होता देख नीतीश कुमार ने सबसे पहले युवा आयोग के गठन की घोषणा की और उसे कैबिनेट से मंजूरी भी दिला दी।

यह भी पढ़ें- जमीन पर उतरेगी राहुल और तेजस्वी की जोड़ी, पदयात्रा में सरकार की खोलेंगे पोल

नीतीश कुमार ने कहा था, “बिहार के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने, उन्हें प्रशिक्षित करने और उन्हें सशक्त व सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बिहार युवा आयोग के गठन का निर्णय लिया।” बिहार युवा आयोग में एक अध्यक्ष, 2 उपाध्यक्ष और 7 सदस्य होते हैं, जिनकी अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है। ऐसे में साफ है कि जेडीयू और बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में युवाओं पर दांव लगाने की पूरी तैयारी कर ली है, जिसके लिए वे अपने बुजुर्ग विधायकों और नेताओं का टिकट काटने का दांव भी चल सकते हैं।

Bihar assembly election 2025 bjp jdu candidate selection ticket age limit

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2025 | 10:08 AM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • BJP
  • JDU
  • Nitish Kumar

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर रखी 5 बड़ी मांगें, चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल

2

बिस्किट दिया, फोटो खिंचवाई फिर वापस ले लिया! BJP नेताओं का कारनामा हुआ वायरल, देखें VIDEO

3

केजरीवाल के ‘शीशमहल’ पर रेखा गुप्ता की नजर! गेस्ट हाउस में होगा तब्दील होगा करोड़ों का बंगला

4

मांझी-सहनी और PK की पार्टियां नहीं लड़ पाएंगी बिहार चुनाव? इलेक्शन कमीशन ने किया दरकिनार- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.